यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
युवकों ने अस्पताल स्टाफ से की मारपीट, विरोध में कार्य बहिष्कार
जिला अस्पताल में कुछ युवकों ने फार्मासिस्ट व वार्डवाय के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चिकित्सकों तथा फार्मासिस्टों ने ओपीडी का बहिष्कार किया।

उत्तरकाशी, [जेएनएन]: जिला अस्पताल में कुछ युवकों ने फार्मासिस्ट व वार्डवाय के साथ मारपीट कर दी। विरोध में अस्पताल के चिकित्सकों तथा फार्मासिस्टों ने ओपीडी का बहिष्कार किया। इस दौरान दूर दराज से आए मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जिला अस्पताल में गत रात कुछ युवक एक बीमार लड़की को लेकर पहुंचे। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक राउंड पर थे। फार्मासिस्ट विक्रम सिंह नेगी व वार्ड वाय बगल में स्टाफ रूम में खाना खा रहे थे।
यह भी पढ़ें: डोईवाला चीनी मिल कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवाओं ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। काफी देर तक अस्पताल में हंगामा हुआ। हंगामा होने की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची तब तक हंगामा शांत हुआ। इस घटना के विरोध में सुबह से फार्मासिस्ट व चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार किया। उनकी मांग है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
यह भी पढ़ें: नेशनल एग्जिट पोल के विरोध में प्रशिक्षु डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन
यह भी पढ़ें: दस दिन से नहीं आया पानी, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन
यह भी पढ़ें: मोटरमार्ग की कटिंग से निकला मलबा गांव के लिए खतरा
यह भी पढ़ें: स्कूली बच्चे की हादसे में मौत से भड़के लोगों का गुस्सा फूटा
