यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नेशनल एग्जिट पोल के विरोध में प्रशिक्षु डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन
एमसीआइ से प्रस्तावित नेशनल एग्जिट टेस्ट के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर बेस अस्पताल परिसर में डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

पौड़ी गढ़वाल, [जेएनएन]: मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से एमबीबीएस उत्तीर्ण करने के बाद डॉक्टरों के लिए प्रस्तावित नेशनल एग्जिट टेस्ट के विरोध में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के मेडिकल छात्रों के साथ ही प्रशिक्षु डॉक्टरों ने भी धरना प्रदर्शन कर विरोध किया।
एमसीआइ से प्रस्तावित नेशनल एग्जिट टेस्ट के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर बेस अस्पताल परिसर में डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आइएमए के श्रीनगर शाखा सचिव डॉ. दिनेश चौहान के नेतृत्व में दो घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन में आइएमए से जुड़े कई वरिष्ठ डॉक्टर भी शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: दस दिन से नहीं आया पानी, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन
श्रीनगर मेडिकल कालेज के प्रशिक्षु डाक्टर डॉ. कमल चौहान, डॉ. नवीन पंचोला, डॉ. प्रियंका धीमान, डॉ. हिमानी आदि ने कहा कि नेशनल एग्जिट टेस्ट का प्रस्ताव मेडिकोज के साथ भारी अन्याय है इसे किसी भी स्थिति में सहन नही किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: मोटरमार्ग की कटिंग से निकला मलबा गांव के लिए खतरा
आइएमए के शाखा सचिव डॉ. दिनेश चौहान ने कहा कि एमसीआइ को नेशनल एग्जिट टेस्ट संबंधी अपना प्रस्ताव वापस ले लेना चाहिए। इससे भविष्य में पहाड़ में तो विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी और बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें: स्कूली बच्चे की हादसे में मौत से भड़के लोगों का गुस्सा फूटा
