विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डोईवाला चीनी मिल कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 03 Feb 2017 02:52 PM (IST)Updated: Sat, 04 Feb 2017 04:00 AM (IST)

वेतन में वृद्धि की मांग को लेकर डोईवाला चीनी मिल कर्मियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने चीनी ...और पढ़ें

डोईवाला चीनी मिल कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
डोईवाला चीनी मिल कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

डोईवाला, देहरादून [जेएनएन]: शासनादेश के अनुसार वेतन में वृद्धि की मांग को लेकर डोईवाला चीनी मिल कर्मियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इसके तहत मिल के गेट के साथ धरना भी दिया गया।

आक्रोशित कर्मचारियों ने चीनी मिल प्रबंध तंत्र पर कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी का भी आरोप लगाया। विभिन्न यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने मिल के गेट के समक्ष धरना भी दिया।

यह भी पढ़ें: नेशनल एग्जिट पोल के विरोध में प्रशिक्षु डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

कर्मचारियों के मुताबिक अक्टूबर 2015 में शासन के शासनादेश में वेतन वृद्धि और एरियर भुगतान के आदेश हुए थे। इसके बावजूद भी इस पर कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ें: दस दिन से नहीं आया पानी, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

कार्य बहिष्कार करने वालों में प्रताप वर्मा, विजय शर्मा, गोपाल शर्मा, सतनाम सिंह, अरविंद शर्मा, लोरिक प्रसाद, नीना सिंधु आदि कर्मचारी शामिल थे।

यह भी पढ़ें: मोटरमार्ग की कटिंग से निकला मलबा गांव के लिए खतरा

यह भी पढ़ें: स्कूली बच्चे की हादसे में मौत से भड़के लोगों का गुस्सा फूटा