पति से अलग रह रही महिला के घर पहुंचकर बेटे ने लगाई फांसी
मां से मिलने आए एक युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मां काफी समय से पति से अलग रह रही थी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनो ...और पढ़ें

रुद्रपुर, [जेएनएन]: पति से अलग रह रही महिला के घर पहुंचकर बेटे ने फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर मां-बेटे में विवाद हुआ था। इससे क्षुब्ध होकर उसने ऐसा कदम उठाया।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासी 18 वर्षीय देव पुत्र परमेश्वरी की मां माया देवी ट्रांजिट कैंप में पति से मनमुटाव के चलते एक अरसे से अलग रहती है। देव पिता के साथ बहेड़ी में रह रहा था।
विगत दिवस देव अपनी मां से मिलने के लिए ट्रांजिट कैंप पहुंचा था। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर देव का मां से विवाद हो गया। इससे रुष्ट होकर उसने कमरे में फांसी लगा ली। पता चलने पर परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा और गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीन भाइयों में सबसे बड़े देव की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।