आवास विकास कॉलोनी में चोरों ने तोड़ा बंद मकान का ताला, एक लाख का माल किया पार
उधमसिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर से एक लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
By sunil negiEdited By: Updated: Tue, 16 Aug 2016 11:08 AM (IST)
खटीमा, [जेएनएन]: चोरों ने ईस्टर फैक्ट्री कर्मी के घर का ताला तोड़कर चांदी के जेवरात, नगदी समेत एक लाख तक का माल साफ कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ईस्टर कर्मी विवेक भटनागर आवास विकास कॉलोनी में रहते है। 13 अगस्त को वह परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। 15 अगस्त की रात जब वह लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। चोर घर की अलमारी में रखे 15 हजार रुपये, चांदी के जेवरों का सेट चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।
पढ़ें:-चोरों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, दो लाख के जेवर व 20 हजार की नगदी ले उड़े
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।