विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महानायक अमिताभ बच्चन ने लिया झंगोरे की खीर का लुत्फ

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 01 Jan 2017 12:51 PM (IST)Updated: Sun, 01 Jan 2017 06:35 PM (IST)

टिहरी के नरेंद्रनगर कस्बे के होटल आनंदा में अमिताभ बच्चन ने तो नए साल का जश्न झंगोरे की खीर खाकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई टिहरी, [जेएनएन]: नए साल की पूर्व संध्या पर होटल आनंदा अपने विशिष्ट अतिथियों ङ्क्षहदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन, अंबानी परिवार और विराट एवं अनुष्का की मेहमाननवाजी में जुटा रहा। इन खास मेहमानों के लिए आनंदा में खासतौर पर गाला डिनर (महाभोज) का इंतजाम किया गया। साथ ही सभी को पहाड़ की स्पेशल डिश झंगोरे की खीर भी परोसी गई। सभी मेहमानों ने रेस्टारेंट में एक साथ भोजन किया। बिग बी को झंगोरे की खीर खासी पसंद आई।

टिहरी के नरेंद्रनगर कस्बे के होटल आनंदा में नए साल का जश्न यादगार रहा। हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अनिल अंबानी, टीना अंबानी, भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सहित होटल में आए अन्य मेहमानों के लिए खासतौर पर गाला डिनर की व्यवस्था की गई थी। इस खास डिनर में सभी तरह के खाने की व्यवस्था रहती है।

पढ़ें:-देवभूमि पहुंचे बिग बी अमिताभ ने ट्वीट कर कही दिल की बात

होटल आनंदा ने इस बार अपने खास मेहमानों के लिए मीनू में झंगोरे की खीर भी शामिल की। अमिताभ बच्चन ने तो नए साल का जश्न झंगोरे की खीर खाकर ही मनाया। वहीं, इस दौरान आर्मी और इंग्लिश बैंड की व्यवस्था भी की गई थी। दोनों बैंड ने देश की इन हस्तियों के सामने प्रस्तुति दी।

पढ़ें: विराट और अनुष्का ने रेस्तरां में दोपहर के भोजन का लिया लुत्फ

दूसरी ओर, शनिवार को भी अमिताभ बच्चन, विराट कोहली व अनुष्का की झलक पाने को होटल आनंदा के बाहर प्रशंसकों की भीड़ लगी रही। लेकिन, किसी को भी होटल में प्रवेश नहीं करने दिया गया।

पढ़ें:-विराट-अनुष्का ने सगाई की खबरों से किया इंकार, बोले- 'छुपाएंगे क्यों...?'

PICS: विराट-अनुष्का कर सकते शादी का एलान, बिग बी और अनिल अंबानी पहुंचे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।