विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दस साल में 13 करोड़ खर्च, फिर भी 53 गांव के हलक प्यासे

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 06 Feb 2017 03:04 PM (IST)Updated: Tue, 07 Feb 2017 07:00 AM (IST)

भरदार क्षेत्र के 53 गांवों में पेयजल संकट का समाधान होता नजर नहीं आ रहा। यहां पानी पहुंचाने में करोड़ों ...और पढ़ें

दस साल में 13 करोड़ खर्च, फिर भी 53 गांव के हलक प्यासे
दस साल में 13 करोड़ खर्च, फिर भी 53 गांव के हलक प्यासे

रुद्रप्रयाग, [रविंद्र कप्रवान]: भरदार क्षेत्र के 53 गांवों को पेयजल संकट से निजात मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। स्वीकृति के एक दशक बाद भी रौठिया-जवाड़ी पेयजल योजना का निर्माण कार्य अधूरा है। जबकि 12.94 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। कार्यदायी संस्था ने अब 13 करोड़ के रिवाइज फंड का प्रस्ताव शासन को भेजा है। दूसरी ओर, क्षेत्र के ग्रामीण पानी के लिए मोहताज हैं।

55 किमी लंबी इस पेयजल योजना को शासन से वर्ष 2006 में स्वीकृति मिली थी, मगर तब वन भूमि का पेच फंसने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। लगभग 13 करोड़ की लागत वाली योजना पर जैसे-तैसे निगम ने वर्ष 2010 में निर्माण कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें: यहां पेयजल की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं ग्रामीण

योजना को लस्तर नहर के हेड से जोडऩे की विभागीय कवायद पर क्षेत्रीय जनता ने विरोध शुरू कर दिया था। विरोध की मुख्य वजह निगम द्वारा क्षेत्रीय जनता को बिना विश्वास में लिए कार्य शुरू करना था। विगत पांच वर्षों से योजना विवादों के चलते आगे नहीं बढ़ सकी।

यह भी पढ़ें: यहां पानी ढोने में ही बीत जाता है ग्रामीणों का समय

निगम ने मेन लाइन बिछाने का कार्य तो लगभग पूरा कर लिया, लेकिन टैंक एवं गांवों के लिए पेयजल लाइनें बिछाना शेष है। इसके लिए पेयजल निगम ने शासन से 13 करोड़ के रिवाइज फंड की मांग की है।

शासन से कब तक स्वीकृति मिलेगी, इसका कुछ पता नहीं है। ऐसे में योजना पर अब तक 1294.64 लाख रुपये पूरे खर्च हो चुके हैं। मगर भरदार क्षेत्र के 53 गांवों की हालत में सुधार नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: दस दिन से नहीं आया पानी, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

गर्मियों में उनकी स्थिति और भी जटिल हो जाती है। गांवों में होने वाले धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों को संपन्न करने में काफी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। यहीं नहीं, जनप्रतिनिधि भी क्षेत्र में वोट मांगने तक ही सीमित रहे। किसी ने भी योजना के बारे में कोई सकारात्मक पहल नहीं की।

पेयजल योजना की स्थिति

योजना की स्वीकृति- वर्ष 2006

योजना की लागत-1294.64 लाख

योजना से लाभांवित गांव-53 गांव

योजना की लंबाई-55 किमी

योजना के लिए भेजा गया रिवाइज फंड- 13 करोड़

योजना पर निर्माण कार्य शेष- टैंकों का निर्माण, गांवों के लिए लाइन बिछाने का कार्य

शीघ्र होगा निर्माण

पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता एसके बरनवाल के मुताबिक रौठिया-जवाड़ी पेयजल योजना को मिली राशि खर्च हो चुकी है। योजना पर रिवाइज फंड के रूप में 13 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मोटरमार्ग की कटिंग से निकला मलबा गांव के लिए खतरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।