Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रुद्रप्रयाग में घंडियाल देवता का पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान

    By Gaurav KalaEdited By:
    Updated: Sat, 07 Jan 2017 04:00 AM (IST)

    रुद्रप्रयाग में घंडियाल देवता का पांच दिवसीय अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हो गया है। दूसरे दिन भी देवता के दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।

    रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: रुद्रप्रयाग जनपद स्थित थाती बडमा के आराध्य घंडियाल देवता का पांच दिवसीय अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हो गया है। दूसरे दिन भी देवता के दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। छह जनवरी को पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घंडियाल देवता की डोली अपने मूल मंदिर सेम बड़मा से ग्राम थाती के महाजात स्थल त्यौंणा नामक मंदिर पहुंची। जहां आचार्य गणों ने मंत्रोच्चाण के बाद भगवान की मूर्ति को गर्भगृह में विराजमान की गई। जहां पांच दिनों तक चलने वाले अनुष्ठान में नित्य चार पहर की पूजा अर्चना होगी।

    पढ़ें: सशरीर स्वर्ग जाने के लिए यहां गए थे पांडव, यही सीढ़ियां जाती हैं स्वर्ग की ओ

    महाजात के संयोजक कालीचरण रावत ने बताया कि आराध्य देवता घंडियाल को धियाणियों के रक्षक रूप के रूप में पूजा जाता है। बताया कि यह महाजात पांच वर्षो बाद आयोजित की जा रही है। जिससे भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बताया कि छह जनवरी को महाजात पूर्णाहुति के साथ संपन्न की जाएगी। इस दौरान उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। प्रतिदिन मंदिर में भक्तों का तांता लग रहा है।

    पढ़ें: गडोरा में चल रहा पांडव नृत्य, पांडवों ने किया गंगा स्नान

    पढ़ें: गुरू गोविंद सिंह के जयकारों के साथ सिखों ने निकाली शोभायात्रा