Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सात फेरों से पहले पहुंची राजस्व पुलिस, बैरंग लौटी बरात

    By BhanuEdited By:
    Updated: Tue, 09 May 2017 05:04 AM (IST)

    पिथौरागढ़ के बेरीनाग में गंगावाली क्षेत्र के एक गांव में दुल्हन के सात फेरे लेने से पहले राजस्व पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दुल्हन के नाबालिग होने पर शादी रुकवा दी और बरात बैरंग लौटी।

    सात फेरों से पहले पहुंची राजस्व पुलिस, बैरंग लौटी बरात

    बेरीनाग, पिथौरागढ़ [जेएनएन]: गंगावली क्षेत्र स्थित नौतस घाटी के एक दूरस्थ गांव में नाबालिग के सात फेरों से पहले ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई। प्रशासन की सख्ती पर बरात को खाली हाथ लौटना पड़ा।   

    नौतस घाटी के एक गांव में नाबालिग की शादी होनी थी। बारात बागेश्वर जिले के दूरस्थ खातीगांव क्षेत्र से आई थी। एक दिवसीय विवाह कार्यक्रम था। विवाह वाले घर में बारात सहित आमंत्रित लोगों के भोजन का इंतजाम भी कर लिया गया था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बारात दुल्हन के दरवाजे के पास पहुंच गई। इसी दौरान राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में राजस्व दल पहुंच गया। राजस्व दल ने दुल्हन की उम्र पूछी और दस्तावेज दिखाने को कहा। दस्तावेजों के अनुसार दुल्हन की उम्र 17 वर्ष निकली। 

    दुल्हन के अवयस्क होने पर राजस्व दल ने कानून का हवाला देते हुए शादी रोकवा दी। कुछ लोगों ने विरोध किया तो जबरन शादी करने पर हवालात भेजने की धमकी दी। राजस्व दल की इस चेतावनी के बाद बारातियों और घरातियों में हड़कंप मच गया। शादी के जश्न का रंग बदल गया। राजस्व दल ने दूल्हे सहित उसके परिजनों को कानून की जानकारी दी। इसके बाद बाराती उल्टे पांव लौट गए।

    यह भी पढ़ें: दो बहनों की बरात में एक दूल्हा लड़खड़ाया; दुल्हन ने लौटाया

    यह भी पढ़ें: विदाई के बाद ससुराल जाते पति को रास्ते में छोड़ लौटी दुल्हन

    यह भी पढ़ें: सात फेरे लेते ही दुल्हन ने दी परीक्षा, हेलीकॉप्टर से वापस लौट पूरी की रस्म