Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो बहनों की बरात में एक दूल्हा लड़खड़ाया; दुल्हन ने लौटाया

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 06 May 2017 05:04 AM (IST)

    ग्राम कुंडा में आई दो बहनों की बरात में एक बरात को बैरंग वापस लौटना पड़ा। कारण यह रहा का दूल्हे को नशे में देख दुल्हन ने विरोध कर दिया। इस पर एक बहन क ...और पढ़ें

    Hero Image
    दो बहनों की बरात में एक दूल्हा लड़खड़ाया; दुल्हन ने लौटाया

    काशीपुर, [उधमसिंहनगर]: शराबबंदी को लेकर इन दिनों खूब शोर मचा है। धरना-प्रदर्शन, आंदोलन व तोड़फोड़ हो रही है। कुंडा की एक बेटी ने शराब का इस अंदाज में विरोध किया और दरवाजे पर आ चुके दूल्हे को बरातियों समेत उल्टे पैर लौटना पड़ा। लड़की वालों को भी दूल्हे का शराब पीकर आना नागवार गुजरा और वह बेटी के साथ खड़े हो गए। दूल्हा पक्ष के लाख मनाने के बाद भी दुल्हन वाले निकाह को राजी नहीं हुए और बरात वापस चली गई।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्राम कुंडा, काशीपुर निवासी फरजंद अली की बड़ी बेटी फरजाना का निकाह ग्राम बूढ़पुर, थाना नैटोर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) निवासी जाकिर से होना था। जबकि छोटी बेटी फरमाना की शादी गांव के ही युवक गुलाम नबी से तय थी। 

    दोनों का निकाह एक साथ एक ही दिन निर्धारित किया गया। गत दिवस को दोनों बरात फरजंद के घर पहुंच भी गई। छोटी बेटी फरमाना का निकाह तो हो गया, मगर बड़ी बेटी फरजाना के निकाह में शराब आड़े आ गई। 

    दरअसल बराती ही नहीं खुद दूल्हा जाकिर भी नशे में टल्ली था। फरजाना को यह नागवार गुजरा और उसने एतराज जता दिया। घरवालों ने भी दूल्हे के नशे में होने से बरात वापस ले जाने को कह दिया। मामला बिगड़ गया तो काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। 

    इज्जत का हवाला दे दूल्हा पक्ष किसी तरह निकाह कराने की मान मनौव्वल करता रहा। बड़े-बुजुर्गों की पंचायत भी बैठी। बावजूद इसके लड़की वाले शराबी दूल्हे के साथ बेटी ब्याहने को कतई तैयार न हुए।

    फरजंद का कहना था कि निकाह तय कराने वाले ने उन्हें धोखे में रखकर शादी तय करा दी थी। लड़का शराब पीता है और उन्हें अपनी बेटी की जिंदगी खराब नहीं करनी। ग्रामीणों ने भी कहा कि शराब से परिवार बर्बाद हो रहे हैं। इस बुराई के खिलाफ फरजाना व उसके पिता का फैसला दूसरे के लिए भी सबक बनेगा। 

    यह भी पढ़ें: विदाई के बाद ससुराल जाते पति को रास्ते में छोड़ लौटी दुल्हन

    यह भी पढ़ें: सात फेरे लेते ही दुल्हन ने दी परीक्षा, हेलीकॉप्टर से वापस लौट पूरी की रस्म

    यह भी पढ़ें: दुल्हन ने रखी शर्त, कॉकटेल पार्टी हुई तो नहीं करेगी शादी