विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिथौरागढ़ में तेंदुए ने वृद्ध दंपती और पोती को किया घायल, तीनोें ने किया कैद

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 16 Jun 2016 03:30 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jun 2016 04:43 PM (IST)

गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से 25 किमी दूर स्थित सलाण गांव में एक गोशाला में तेंदुआ घुस गया। उसने वृद्ध दंपती ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पिथोरागढ़ [जेएनएन]: गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से 25 किमी दूर स्थित सलाण गांव में एक गोशाला में तेंदुआ घुस गया। इस दौरान उसने वृद्ध दंपती के साथ ही उनकी पोती को पंजा मारकर घायल कर दिया। किसी तरह साहस दिखाते हुए इस दंपती ने तेंदुए को गोशाला में कैद कर लिया।

पढ़ें-तेंदुए को देख रात में छत से दो किशोरियों ने लगाई छलांग, हुआ ये हाल...,
तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम पिंजरे के साथ गांव पहुच चुकी है। अभी उसे बेहोश करने के लिए अल्मोडा से टेंकुलाइजर का सामान मंगाया जा रहा है।
गत रात उमेद सिंह की गोशाला में खिड़की के रास्ते यह तेंदुआ भीतर घुसा। उसे देख जानवर जोर जोर से रंभाने लगे। इस पर उमेद सिंह (66 वर्ष) पत्नी नरुली (61वर्ष) और पोती बबीता (12 वर्ष) के साथ गोशाला में देखने गए।

पढ़ें-कोटद्वार में शौच को गई वृद्धा को गुलदार ने बनाया निवाला

जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला तो तेंदुए ने तीनों पर हमला कर दिया। इससे उमेद सिंह व नरुली के हाथ में पंजे से घाव हो गए। बबीता को भी हलकी खरोंच आई। तीनों ने शोर मचाकर साहस दिखाया और गोशाला में बंद जानवरों को किसी तरह बाहर भगा दिया। इस दौरान तेंदुआ गोशाला के एक कोने में छिप गया। इस पर उमेद सिंह ने दरवाजा और खिड़की बंद कर उसे गोशाला में कैद कर दिया।
पढ़ें-खेत में काम कर रहे थे किसान, तभी सामने आ गया मगरमच्छ, फिर क्या हुआ जानिए...