विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोटद्वार में शौच को गई वृद्धा को गुलदार ने बनाया निवाला

By Thakur singh negi Edited By:
Published: Wed, 08 Jun 2016 10:30 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jun 2016 08:02 PM (IST)

कोटद्वार के मेरुवा गांव में 70 वर्षीय वृद्धा को गुलदार ने निवाला बना लिया। महिला सुबह शौच के लिए जंगल की ओर गई थी।

News Article Hero Image

कोटद्वार, (जेएनएन)। कोटद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन रिहायशी इलाकों में गुलदार की धमक से क्षेत्रवासी दहशत में हैं, ऐसे में आज सुबह वृद्ध महिला को निवाला बना देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

कोटद्वार के मेरुवा गांव में एक बार फिर गुलदार ने दहशत फैला दी है। आज सुबह करीब पांच बजे गांव के निकट ही शौच को गई 70 वर्षीय महिला श्यामा देवी पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार के हमले में महिला की मौके पर मौत हो गई।

पढ़ें:- ऋषिकेश में तारबाड़ के जाल में फंसकर तेंदुए ने तोड़ा दम

महिला जंगल की ओर से घर लौट रही थी कि तभी घात लगाकर बैठे गुलदार ने अचानक हमला बोल दिया। महिला ने मदद के लिए पुकार लगाई, लेकिन दूर-दूर तक किसी के न होने के कारण गुलदार ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। काफी देर बाद गांव के किसी व्यक्ति ने महिला का शव देखा, तो मामले का पता चला।

पढ़ें:- तेंदुए को देख रात में छत से दो किशोरियों ने लगाई छलांग, हुआ ये हाल...,