विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेंदुए को देख रात में छत से दो किशोरियों ने लगाई छलांग, हुआ ये हाल...,

By sunil negiEdited By:
Published: Sun, 05 Jun 2016 07:32 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jun 2016 05:00 AM (IST)

टिहरी जिले में रात में छत पर सो रही दो किशोरी तेंदुए की आहट से जाग गईं। जान बचाने के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देवप्रयाग, जेएनएन (टिहरी)। रात में छत पर सो रही दो किशोरी तेंदुए की आहट से जाग गईं। जान बचाने के लिए दोनों किशोरियां छत से घर के आंगन में कूद गईं। इसके बाद क्या हुआ। जानने हैं पूरा मामला।

पढ़ें:-चारधाम यात्रा में खलल डाल सकता है मौसम, 10 जून को हो सकती भारी बारिश

बीती आधी रात को नगर के वार्ड एक स्थिति धर्मपुर बस्ती अचानक तेंदुआ घुस गया। अनूप कुमार ने बताया कि बस्ती के अधिकांश लोग गर्मी के कारण घर की छतों पर सो रखे थे। इसमें उनकी 14 वर्षीय बेटी प्रिया और उसकी मौसी की लड़की निकिता (18 वर्ष) पुत्री मुकेश चंद्र निवासी श्रीनगर के साथ घर की छत पर सो रखी थी।

पढ़ें:- पिथौरागढ़ के सुआलेख में बादल फटने से तबाही

अचानक आधी रात को बस्ती से सटी लोनिवि की सड़क पर कुत्तों के भौंकने की आवाज से उनकी नींद टूट गई। दोनों ने घर के ऊपर स्थित स्ट्रीट लाइन में मंदिर समिति के समीप तेंदुए को कुत्तों पर झपटते देखा। इससे दोनों दहशत में आ गई और डर के मारे छत से नीचे आंगन में छलांग लगा दी। इसमें प्रिया की दो पैर फ्रैक्चर हो गए वहीं निकिता भी गंभीर चोट आई है। इस बीच बस्ती में लोग जाग गए और शोर मचाकर तेंदुए को भगाया। गंभीर घायल दोनों किशोरियों को बेस चिकित्सालय श्रीनगर ले जाया गया। इस घटना को लेकर बस्ती के लोग दहशत में हैं। धर्मपुर वासियों ने वन विभाग से तेंदुए से सुरक्षा की मांग की है।

पढ़ें:- गार्ड ने नहीं दिखाई लाल झंडी, पुलिस चौकी में घुसी ट्रेन