विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सड़क हादसे में बेटे की मौत, मां गंभीर घायल

By sunil negiEdited By:
Published: Fri, 09 Sep 2016 01:35 PM (IST)Updated: Fri, 09 Sep 2016 01:39 PM (IST)

हल्‍द्वानी में सड़की हादसे में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

News Article Hero Image

हल्द्वानी, [जेएनएन]: कालाढूंगी-रामनगर के बीच धमोला के पास बाइक सवार मां-बेटा सड़क किनारे खड़े ट्रेक्टर-ट्राली से टकरा गए। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से जख्मी मां को मुखानी स्थित विवेकानंद हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

चूनाखान, बैलपड़ाव में रहने वाली किरन वन विभाग के बैलपड़ाव रेंज में फारेस्ट गार्ड के पद पर तैनात हैं। गुरुवार को वह कहीं गई थी। रात करीब नौ बजे किरन ने बेटे आशू को बाइक से लेने के लिए नयागांव मोड़ पर बुलाया। देर रात दोनों घर को लौट रहे थे।

पढ़ें-विक्रम सड़क पर पलटा, चार छात्रों समेत छह घायल

इस दौरान वन विभाग की चेकिंग के लिए धमोला में खड़ी ट्रेक्टर-ट्राली में बाइक घुस गई। कालाढूंगी थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल ने बताया कि हादसे में आशू की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि किरन को 108 एंबुलेंस से हल्द्वानी रेफर किया गया।

पढ़ें:-डंपर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

पढ़ें:-नैनीताल में कैंटर खाई में गिरा, चालक और क्लीनर घायल