विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: नौकर के सिर हुआ खून सवार, मालकिन को उतारा मौत के घाट, कामवाली को किया घायल

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 02 Sep 2016 03:42 PM (IST)Updated: Sat, 03 Sep 2016 06:30 AM (IST)

शहर के प्रतिष्ठित कंसल मेडिकल स्टोर के संचालक पंकज कंसल की पत्नी की बेस बॉल के डंडे से हमलाकर घरेलू सहायक ने हत्या कर दी।

News Article Hero Image

हल्द्वानी, [जेएनएन]: शहर के प्रतिष्ठित कंसल मेडिकल स्टोर के संचालक पंकज कंसल की पत्नी की बेस बॉल के डंडे से हमलाकर घरेलू सहायक ने हत्या कर दी। यही नहीं घर में कामवाली को भी उसने चाकू व सरिये से हमला कर घायल कर दिया। हत्या के बाद नौकर छत के रास्ते फरार हो गया।
सुबह करीब पौने ग्यारह बजे जिस वक्त सहायक ने यह खूनी खेल खेला, उसी दौरान मौका पाकर मेडिकल स्टोर के संचालक को पत्नी ने फोन कर हमले की सूचना दे दी। जब तक गृहस्वामी बेटे और दुकान के स्टाफ के साथ घर पहुंचे तक तक हमलावर भाग चुका था। सीसीटीवी फुटेज देखकर ही उसकी क्रूरता का अंदाजा लगाया जा रहा है।

पढ़ें-पत्नी की दुपट्टे से गला घोटकर की हत्या, कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा
बृजलाल अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर चलाने वाले पंकज कंसल का परिवार हीरानगर में रहता है। सुबह करीब साढ़े दस बजे घर में पंकज कीपत्नी उमा (46 वर्ष), सहायिका रीना के साथ ही सहायक संतोष (26वर्ष) मौजूद थे।

पढ़ें:-अपनी गंदी हरकत छिपाने के लिए पति ने पत्नी की हत्या को रची ऐसी साजिश
सीसीटीवी सहायिका रीना कीचन में काम कर रही थी कि तभी पीछे से संतोष वहां पहुंचा और उसने सरिये से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने उस पर चाकू से भी वार किए। इस दौरान रीना भी उससे भिड़ गई। उसने संतोष को धक्का दिया और वह कीचन से बाहर भागी और खुद को उसने बाथरूम में बंद कर लिया।
इसी दौरान उमा वहां पहुंच गई और संतोष ने उस पर बेस बॉल के डंडे से वार करने शुरू कर दिए। उमा को बुरी तरह लहूलुहान करने के बाद उसने दरबाजों को भीतर से लॉक करना शुरू कर दिया। इस बीच ऊमा ने फोन से पति को हमले की सूचना दी।

पढ़ें: पत्नी की फिक्र छोड़ भगा ले गया साली, पकड़ा गया तो थाने में पत्नी से किया ऐसा
जब तक मेडिकल स्टोर से उमा के पति, बेटा व अन्य स्टाफ घर पहुंचा, तब तक संतोष छत के रास्ते फरार हो गया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सारे दरबाजे भीतर से लॉक होने पर रोशनदान से किसी व्यक्ति को भीतर भेजकर घर को खुलवाया गया। इसके बाद उमा और सहायिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उमा ने दम तोड़ दिया।
पढ़ें: 'मम्मी-पापा आखिरी बार बदनामी सह लेना', लिखकर प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम