विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजय भट्ट के बयान पर उबले पुरोहित, हल्द्वानी और अल्मोड़ा में पुतले फूंके

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 29 Aug 2016 06:05 PM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 07:30 AM (IST)

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के पुरोहितों के संबंध में हरिद्वार में दिए गए बयान के विरोध में पुरोहितों में उबाल आ गया।

News Article Hero Image

हल्द्वानी, [जेएनएन]: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के पुरोहितों के संबंध में हरिद्वार में दिए गए बयान के विरोध में पुरोहितों में उबाल आ गया। हल्द्वानी और अल्मोड़ा में पुरोहितों ने प्रदर्शन कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका।
हल्द्वानी में पटेल चौक स्थित भैरव मंदिर में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री खजान पांडेय के नेतृत्व में संस्कृत महाविद्यालय के छात्र, मंदिर पुजारी एव ब्राह्मण समाज के लोग एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने अजय भट्ट के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही उनका पुतला भी जलाया।

पढ़ें-अल्मोड़ा में कोश्यारी को कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे, उग्र प्रदर्शन, हाथापाई
इस मौके पर खजान पांडे ने कहा कि अजय भट्ट ने 'बिना शराब पीये तो पहाड़ में ब्राह्मण भी मन्त्र नहीं पढ़ते' बयान देकर समूचे समाज की खिल्ली उड़ाई है। उनके बयान से स्पष्ट हो गया है कि उनकी नजर में वृत्ति कर्म, पूजा पाठ एवम् कर्मकांड करने वाले ब्राह्मण समाज की क्या इज्जत है।

पढ़ें-उत्तराखंड: हरक सिंह के काफिले पर महिला ने उछाली चप्पल
उन्होंने कहा कि देश-विदेश में पूजा-पाठ, कर्मकांड व विद्वता के बूते पहचान रखने वाला उत्तराखंड का पुरोहित समाज भाजपा नेता भट्ट के बयान से खुद को अपमानित महसूस कर रहा है। इस मौके पर अजय भट्ट से माफी मांगने की मांग भी की गई। प्रदर्शन करने वालों में पं. कांति ल्लभ शास्त्री, सुरेश शास्त्री, विनोद डालाकोटि, हिमांशु, मुकेश जोशी आदि मौजूद रहे।
अल्मोड़ा में फूंका पुतला


पहाड़ के पुरोहितो के खिलाफ बयान देने पर कांग्रेसियों ने यहां चौघानपाटा पर नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट का पुतला फूंका। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने कहा अजय भट्ट अगर अपनी हरकतों से बाज न आए तो उनके अल्मोड़ा आने कड़ा विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में पूरन रौतेला, तारा चंद्र जोशी, दानिश खान, मनोज सनवाल, मुकेस नेगी, दीप डांगी आदि शामिल थे।

पढ़ें-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के सामने कार्यकर्ताओं में हाथापाई
स्वामी यतिंदरानंद गिरी ने की कड़ी निंदा
रुड़की में जूना अखाड़े के महा मंडलेश्वर स्वामी यतिंदरानंद गिरी महाराज ने भाजपा के प्रदेश अजय भट्ट के बयान की निंदा की। उन्होंने अजय भट्ट को कड़े शब्दों में कहा कि ब्राह्मणों की वजह से ही भारतीय संस्कृति जानी जाती है।

पढ़ें- उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के सभी मामलों की हो न्यायिक जांचः किशोर
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों के आचरण से सत्मार्ग में चलने की प्रेरणा मिलती है। ऐसे में अजय भट्ट को ब्राह्मणों के लिए अपशब्द कहना निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को रुड़की आकर पंडितों से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर पंडित रमेश सेमवाल समेत अनेक मौजूद थे।
पढ़ें-सीएम हरीश रावत बोले, दिल मांगे मोर वाले नेता हैं भीमलाल आर्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।