विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अल्मोड़ा में कोश्यारी को कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे, उग्र प्रदर्शन, हाथापाई

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 29 Aug 2016 02:01 PM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 07:00 AM (IST)

नंदादेवी में भाजपा की पर्दाफाश रैली में शामिल होने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को कांग्रेसियों के विरोध ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अल्मोड़ा, [जेएनएन]: नंदादेवी में भाजपा की पर्दाफाश रैली में शामिल होने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को कांग्रेसियों के विरोध का सामना करना पड़ा। अल्मोड़ा में कांग्रेसियों ने उनकी कार के समक्ष उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्हें काले झंडे दिखाए गए। साथ ही एक भाजपा नेता से कांग्रेसियों ने हाथापाई भी की।
कोश्यारी जैसे ही चौघानपाटा पहुंचे तो उनके काफिले को प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने रोक दिया। कांग्रेसियों के हाथों में काले झंडे थे और वे भाजपा के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

पढ़ें-उत्तराखंड: हरक सिंह के काफिले पर महिला ने उछाली चप्पल
इस दौरान कोश्यारी ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाया, लेकिन कांगेसियों ने उनकी कार पीटनी शुरू कर दी। इस पर कोश्यारी की कार में बैठे भाजपा नेता राजीव राज गुररानी बाहर निकले और उन्होंने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों के इस वर्ताव का विरोध किया। इस पर कुछ कांग्रेसियों ने उनके साथ हाथापाई कर दी।

पढ़ें-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के सामने कार्यकर्ताओं में हाथापाई
पूरे घटनाक्रम के दौरान मौजूद पुलिस कर्मियों की कांग्रेसियो से तीखी झड़प भी हुई। पुलिस ने कुछ के हाथों से काले झंडे भी छीने। फिर भी पुलिस उन्हें नियंत्रित नहीं कर सकी। कुछ देर बाद कोश्यारी का काफिला वहां से निकल गया।

पढ़ें- उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के सभी मामलों की हो न्यायिक जांचः किशोर

पढ़ें-सीएम हरीश रावत बोले, दिल मांगे मोर वाले नेता हैं भीमलाल आर्य

पढ़ें-उत्तराखंडः पब्लिक से कैसा पर्दा, ये तो जानती है सब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।