विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम हरीश रावत बोले, दिल मांगे मोर वाले नेता हैं भीमलाल आर्य

By gaurav kalaEdited By:
Published: Mon, 22 Aug 2016 06:14 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2016 07:00 AM (IST)

मुख्‍यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यशपाल आर्य ऐसे व्यक्ति है जिन्होंने कभी दबाव की राजनीती नहीं की और जब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हरिद्वार, [जेएनएन]: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भीमलाल आर्य दिल मांगे मोर वाले नेता हैं, और वे अपने क्षेत्र की कुछ बातों को लेकर धरने पर बैठे थे। उन्होंने इस तरह धरने पर बैठकर गलती की और अपना ही नुकसान किया।
सीएम ने कहा कि कुछ कार्य जो वे करवाना चाहते थे, वे संभव नहीं थे और संविधान सम्मत भी नहीं थे, जिसके चलते उनकी ओर से कहे जाने वाले कार्य नहीं हो सके।

पढ़ें-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के सामने कार्यकर्ताओं में हाथापाई
उत्तरी हरिद्वार स्थित अद्भुत मंदिर पहुंचे सीएम रावत ने भूमापीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानन्द तीर्थ महाराज के अवतरण दिवस समारोह में पहुंचकर भूमापीठाधीश्वर को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि संत समाज का मानव कल्याण एवं समाज के पथ-प्रदर्शक के रूप में अमूल्य योगदान होता है, इसलिए वह भी संतों से आशीर्वाद लेने आएं हैं। उन्होंने कहा कि कभी-कभी अखबारों में भी गलत खबरे आती है, कुछ समाचार पार्टी विधायक व मंत्रियों की नाराजगी की खबरों को ज्यादा महत्व दे रहे है, जबकि हमें भी नाराजगी का समाचार पत्रों के मध्यम से ही पता चलता है।

पढ़ें-उत्तराखंड: द ग्रेट खली के 'दांव' से कांग्रेस को झटका
उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य ऐसे व्यक्ति है जिन्होंने कभी दबाव की राजनीती नहीं की और जब भी कोई बात की तो वह विकास के लिए या फिर राज्य के हित में कही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कहना तर्कसंगत नहीं है कि उत्तराखंड में दबाव की राजनीती चल रही है।

पढ़ें- उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के सभी मामलों की हो न्यायिक जांचः किशोर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।