विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड: हरक सिंह के काफिले पर महिला ने उछाली चप्पल

By gaurav kalaEdited By:
Published: Sun, 28 Aug 2016 08:09 PM (IST)Updated: Sun, 28 Aug 2016 08:11 PM (IST)

उत्‍तराखंड के चमोली जनपद के कर्णप्रयाग में पर्दाफाश रैली को पहुंचे हरक सिंह रावत के काफिले पर एक महिला ने चप्‍पल उछाल दी। जिसके बाद बवाल मच गया।

News Article Hero Image

कर्णप्रयाग, चमोली, [जेएनएन]: उत्तराखंड के चमोली जनपद के कर्णप्रयाग में पर्दाफाश रैली को संबोधित करने जा रहे पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता डॉ. हरक सिंह रावत के काफिले पर थराली बाजार में एक महिला ने चप्पल उछाल दी। इसको लेकर भाजपा और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का पारा चढ़ गया।
रामलीला मैदान में आयोजित रैली के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा के साथ पूर्व विधायक हरक सिंह रावत दोपहर थराली पहुंचे। जब उनका काफिला थराली मुख्य बाजार से गुजर रहा था, तभी बाजार में किनारे खड़ी भीड़ में से एक महिला ने काफिले की तरफ चप्पल उछाल दी।

पढ़ें-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के सामने कार्यकर्ताओं में हाथापाई
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया, तो हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने किसी तरह दोनों नेताओं को सभा स्थल तक पहुंचाया। कुछ लोगों की भाजपा कार्यकर्ताओं से नोक-झोंक हुई, जैसे तैसे उस वक्त तो मामला निबटा गया, लेकिन उसके बाद भाजयुमो और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता थाने पहुंचकर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

पढ़ें-उत्तराखंड: द ग्रेट खली के 'दांव' से कांग्रेस को झटका
रात तक वे वहीं डटे हुए थे। थराली के थाना प्रभारी मदन लाल ने बताया कि चप्पल उछालने वाली महिला का पता लगाया जा रहा है। नाम-पता मालूम होने पर कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें- उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के सभी मामलों की हो न्यायिक जांचः किशोर

पढ़ें-सीएम हरीश रावत बोले, दिल मांगे मोर वाले नेता हैं भीमलाल आर्य

पढ़ें-उत्तराखंडः पब्लिक से कैसा पर्दा, ये तो जानती है सब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।