विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुटेरी दुल्‍हन ने सुहागरात वाले दिन किया ऐसा काम, पति और ससुरालवाले हैरान

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 17 Aug 2017 03:37 PM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 09:06 PM (IST)

सुहागरात वाले दिन पति व ससुराल वालों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर लुटेरी दुल्हन घर से 40 हजार की ...और पढ़ें

लुटेरी दुल्‍हन ने सुहागरात वाले दिन किया ऐसा काम, पति और ससुरालवाले हैरान
लुटेरी दुल्‍हन ने सुहागरात वाले दिन किया ऐसा काम, पति और ससुरालवाले हैरान

लक्सर, [जेएनएन]: सुहागरात वाले दिन पति व ससुराल वालों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर लुटेरी दुल्हन घर से 40 हजार की नकदी व लाखों की कीमत के जेवरात समेटकर फरार हो गई। होश में आने पर ससुराल वालों को ठगी होने का पता चला है। पीड़ि‍त परिवार की ओर से अब मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लक्सर कोतवाली के रायसी गांव निवासी राकेश की शादी नहीं हुई थी। इसी बीच उसकी मुलाकात सुल्तानपुर में एक युवक से हुई। युवक ने स्वयं को कोटद्वार का रहने वाला बताया। दोनों के बीच बातचीत के दौरान राकेश ने उसे बताया कि परिजन उसके लिए भी युवती की तलाश कर रहे हैं। इस पर आरोपी युवक ने बताया कि उसने भी पहाड़ जिले की रहने वाली एक युवती के साथ शादी की है। 

उसकी एक साली अविवाहित है। यदि वह चाहे तो उसकी शादी अपनी साली से करा सकता है। इसके बाद आरोपी ने युवक के साथ उसके परिजनों से भी वार्ता की। दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद युवती को भी दिखाया गया। रिश्ता तय होने के बाद आरोपी युवक ने राकेश के परिजनों को बताया कि युवती की माता की तबीयत खराब है, और उसके उपचार के लिए उन्हें 40 हजार रुपये की आवश्यकता है। 

राकेश के परिजनों ने बातों में आकर पैसे देने की हामी भर दी। बताया गया है कि इसके बाद 14 अगस्त को राकेश के घर पर ही दोनों की शादी करा दी गई। आरोपी युवक भी वहीं मौजूद रहा और शाम को भी उनके घर में ही रुक गया। रात को युवती ने सबके लिए खाना बनाया। आरोप है कि युवती ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के बाद राकेश व उसके परिजन बेहोश हो गए। 

 सुबह जब उनकी नींद खुली तो आरोपी युवक व युवती घर से गायब थे। साथ ही आरोपी 40 हजार की नकदी, घर में मौजूद सोने के कुंडल, अंगूठी, पाजेब समेत लाखों का सामान ले गए। उन्होंने आरोपी युवक के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन नंबर बंद मिले। इसके बाद उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ। मामले में अब राकेश के भाई की ओर से आरोपी युवक युवती के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाल टीएस राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: फेसबुक पर हुई दोस्‍ती, प्रेमी से मिलने प्रेमिका पहुंची राजस्थान

 यह भी पढ़ें: दुल्हन करती रह गई बरात का इंतजार, दूल्हा हो गया फरार

यह भी पढ़ें: लूटेरी दुल्‍हन ने पहले रचाई शादी, फिर रुपये लेकर हो रही थी फरार