विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक पर हुई दोस्‍ती, प्रेमी से मिलने प्रेमिका पहुंची राजस्थान

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 12 Aug 2017 07:02 PM (IST)Updated: Sun, 13 Aug 2017 07:52 PM (IST)

ज्वालापुर निवासी एक युवती की राजस्थान के युवक से फेसबुक पर जान पहचान हो गई। युवती घर से भागकर प्रेमी ...और पढ़ें

फेसबुक पर हुई दोस्‍ती, प्रेमी से मिलने प्रेमिका पहुंची राजस्थान
फेसबुक पर हुई दोस्‍ती, प्रेमी से मिलने प्रेमिका पहुंची राजस्थान

हरिद्वार, [जेएनएन]: ज्वालापुर निवासी एक युवती की राजस्थान के युवक से फेसबुक पर जान पहचान हो गई। दोनों के बीच प्यार हो गया। युवती घर से भागकर प्रेमी के पास हनुमानगढ़ राजस्थान पहुंच गई। जहां उसने निकाह कर लिया। 

इसका पता चलने पर ज्वालापुर पुलिस राजस्थान पहुंची और युवती की तलाश की। प्रेमी के घर भी छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिली। इस पर पुलिस टीम खाली हाथ लौट आई। दारोगा गजेंद्र यादव ने बताया कि ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौहानान निवासी कमरुद्धीन ने बेटी की एक माह पहले गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उसी दिन से लापता युवती की तलाश कर रही थी। प्रेमी के परिजनों ने उसे कहीं छिपा दिया है। 

 

 यह भी पढ़ें: तीन बच्चों की मां को बेटे की उम्र के प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी

यह भी पढ़ें: दुल्हन करती रह गई बरात का इंतजार, दूल्हा हो गया फरार

यह भी पढ़ें: लूटेरी दुल्‍हन ने पहले रचाई शादी, फिर रुपये लेकर हो रही थी फरार