Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्मार्ट सिटी को लेकर भाजपा में ही शुरू हुई खींचतान

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 18 Dec 2015 02:24 PM (IST)

    स्मार्ट सिटी को लेकर भाजपा में ही खींचतान शुरू हो गई है। नगर निगम बोर्ड बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव पारित होने पर भाजपा के मेयर विनोद चमोली अपनों की ही घेराबंदी में फंसते जा रहे हैं। वहीं उन्होंने सफाई दी कि इस संबंध का प्रस्ताव पारित करना उनकी मजबूरी

    देहरादून। स्मार्ट सिटी को लेकर भाजपा में ही खींचतान शुरू हो गई है। नगर निगम बोर्ड बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव पारित होने पर भाजपा के मेयर विनोद चमोली अपनों की ही घेराबंदी में फंसते जा रहे हैं। वहीं उन्होंने सफाई दी कि इस संबंध का प्रस्ताव पारित करना उनकी मजबूरी था।
    दून में प्रस्तावित स्मार्ट सिटी के स्थल को लेकर विभिन्न समाजिक संगठनों के साथ ही भाजपा भी विरोध कर रही है। इसके लिए चाय बागान की जमीन प्रस्तावित है।
    वहीं इस विरोध के चलते नगर निगम की बैठक में भाजपा के मेयर ने स्मार्ट सिटी का प्रस्ताव पारित कर दिया था। इसे नगर निगम बोर्ड में मेयर विनोद चमोली की ओर से स्मार्ट सिटी की डीपीआर को हरी झंडी देने पर भाजपा हाईकमान नाराज हो गया।
    भाजपा अध्यक्ष ने मेयर के विरुद्ध तीन सदस्य जांच समिति बनाई। इस समिति में नेता प्रतिक्ष अजय भट्ट, प्रकाश पंत, नरेश बंसल को रखा गया है। भाजपा के कुछ नेता मेयर पर कांग्रेस सरकार के डील का आरोप लगा रहे हैं।
    उधर, स्मार्ट सिटी पर चल रही फजीहत पर मेयर विनोद चमोली ने पत्रकार वार्ता में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी देना नगर निगम की मजबूरी थी। यदि केंद्र स्मार्ट सिटी का स्थान उचित नहीं लगता तो केंद्र सरकार मना कर सकती है।
    मेयर ने कहा कि भाजपा के ही कुछ नेता उनके विरुद्ध लाबिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की जांच समिति अपना काम कर रही है । जो भी आदेश समिति देगी उसका पालन होगा। मेयर ने स्पष्ट किया कि वह देहरादून छोड़ सकते हैं, लेकिन भाजपा नहीं।
    पत्रकार वार्ता में भाजपा पार्षदों को भी मेयर ने बुलाया था। इनमें भाजपा के 34 पार्षदों में सिर्फ 15 पार्षद आए। इनमें से भी ज्यादातर बोले कि उन्हें यह नहीं बताया गया कि मेयर स्मार्ट सिटी पर उन्हें अपने साथ दिखाना चाह रहे हैं।
    भाजपा पार्षदों ने बोला मेयर पर हमला
    स्मार्ट सिटी का प्रस्ताव पारित करने पर मेयर के खिलाफ भाजपा पार्षदों ने हमले शुरू कर दिए। इस संबंध में पार्षदों की बैठक में मेयर पर कांग्रेस से सांठगांठ का आरोप लगाया गया। साथ ही मेयर के खिलाफ पार्टी हाईकमान से कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में पार्षद अमिता सिंह, अजय सिंघल, नीरू भट्ट, अरुण खन्ना, दया जोशी आदि उपस्थित थे।
    पढ़ें-चाय बागान की जमीन पर स्मार्ट सिटी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें