विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाइपीएस मोहाली, पटियाला व वेल्हम ब्वॉयज हॉकी के सेमीफाइनल में

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 04 May 2017 10:21 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 05 May 2017 06:00 AM (GMT+05:30)

हॉकी टूर्नामेंट में वाइपीएस मोहाली ने ओक ग्रोव स्कूल को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वेल्हम ब्वॉयज स्कूल व वाइपीएस पटियाला के बीच मैच ड्रा रहा।

वाइपीएस मोहाली, पटियाला व वेल्हम ब्वॉयज हॉकी के सेमीफाइनल में
वाइपीएस मोहाली, पटियाला व वेल्हम ब्वॉयज हॉकी के सेमीफाइनल में

देहरादून, [जेएनएन]: 13वें एस कंधारी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में वाइपीएस मोहाली ने ओक ग्रोव स्कूल को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच वेल्हम ब्वॉयज स्कूल व वाइपीएस पटियाला के बीच  3-3 से ड्रा रहा। इस पर दोनों ही टीमों ने अंतिम चार में स्थान पक्का किया। 

वेल्हम ब्वॉयज स्कूल के मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में वाइपीएस मोहाली व ओक ग्रोव स्कूल मसूरी के बीच पहला मैच खेला गया। पांचवें मिनट में मोहाली को पेनाल्टी कॉर्नर मिला। टीम के जसकरन ने गोल करने में कोई गलती न करते हुए टीम को 1-0 से आगे कर दिया। 

19वें मिनट में एक बार फिर जसकरन ने गोल दागकर बढ़त को 2-0 कर दिया। 22वें मिनट में मोहाली के मंथन ने विपक्षी डी में मिले पास को गोल में तब्दील कर टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी। 32वें मिनट में हरमनजोत व 36वें मिनट में हरमनजीत ने गोल दागकर वाइपीएस मोहाली को 5-0 से जीत दिला दी। 

वेल्हम ब्वॉयज स्कूल व वाइपीएस पटियाला के बीच खेला गया मैच संघर्षपूर्ण रहा। छठे मिनट में वेल्हम ब्वॉयज स्कूल के फारवर्ड आर्यन ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 16वें मिनट में पटियाला के तरसप्रीत ने गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

31वें मिनट में वेल्हम के रिनचिन ने गोल दागकर टीम को 2-1 से आगे कर दिया। एक मिनट बाद ही पटियाला के हरमनजोत ने गोल दाग एक बार फिर मैच 2-2 से बराबरी पर ला दिया। 45वें मिनट में पटियााल के जसकरन ने गोल कर टीम को 3-2 से बढ़त दिला दी।

47वें मिनट में वेल्हम के सैय्यद ने गोल दागकर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक यही स्थिति रही। अंकों के आधार पर वेल्हम ब्वॉयज स्कूल, वाइपीएस मोहाली, पटियाला व पीपीएस नाभा ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

यह भी पढ़ें: कैंट फोर्ट एफसी ने वैली पब्लिक स्कूल पर दागे दन दनादन गोल

यह भी पढ़ें: दून स्कूल, वाइपीएस पटियाला और पीपीएस नाभा जीते

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।