विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैंट फोर्ट एफसी ने वैली पब्लिक स्कूल पर दागे दन दनादन गोल

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 03 May 2017 10:59 AM (IST)Updated: Thu, 04 May 2017 04:00 AM (IST)

प्रधानमंत्री अंडर-19 फुटबॉल टूर्नामेंट ऊर्जा कप 2017 के बालिका वर्ग में कैंट फोर्ट एफसी ने जिज्ञासा के शानदार पांच गोल ...और पढ़ें

कैंट फोर्ट एफसी ने वैली पब्लिक स्कूल पर दागे दन दनादन गोल
कैंट फोर्ट एफसी ने वैली पब्लिक स्कूल पर दागे दन दनादन गोल

देहरादून, [जेएनएन]: प्रधानमंत्री अंडर-19 फुटबॉल टूर्नामेंट ऊर्जा कप 2017 के बालिका वर्ग में कैंट फोर्ट एफसी ने जिज्ञासा के शानदार पांच गोल की बदौलत दून वैली पब्लिक स्कूल को 9-0 से करारी शिकस्त दी। वहीं देहरादून फुटबॉल ऐकेडमी (डीएफए) ने वैंटेज हॉल स्कूल को 2-0 से हराया। 

पवेलियन मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में बालिका वर्ग में वैंटेज हॉल व डीएफए के बीच पहला मैच खेला गया। 16वें मिनट में डीएफए की फारवर्ड खुशी गुरुंग ने गोल दागकर टीम का खाता खोला। पिछड़ने  के बाद वैंटेज हॉल स्कूल के खिलाड़ियों ने बराबरी पर आने के प्रयास किए, लेकिन अग्रिम पंक्ति की खराब फिनिशिंग के चलते कामयाबी नहीं मिली। 

45वें मिनट में डीएफए की फारवर्ड शिवानी ने गोल दागकर टीम को 2-0 से जीत दिला दी। कैंट फोर्ट एफसी व दून वैली स्कूल के बीच खेला गया दूसरा मैच एकतरफा रहा। कैंट फोर्ट के खिलाड़ियों ने तालमेल के साथ खेलते हुए विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। 

12वें मिनट में कैंट फोर्ट एफसी की जिया ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 16वें मिनट में जिज्ञासा व 19वें मिनट में सिमरन ने गोल दाग बढ़त को 3-0 कर दिया। 22वें व 33वें मिनट में जिज्ञासा ने गोल दागकर हैट्रिक पूरी की। 

37वें मिनट में प्रतिष्ठा, 40वें व 45वें मिनट में जिज्ञासा और 47वें मिनट में शिवानी ने गोल दागकर कैंट फोर्ट एफसी को 9-0 से जीत दिलाई। 

केवि एफआरआइ व एफसी दून रेड की शानदार जीत 

बालक वर्ग में केवि एफआरआइ व गौतम इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेले गए मैच में पहला हाफ गोलरहित रहा। मध्यांतर के बाद केवि एफआरआइ ने तेज खेल दिखाया। 42वें मिनट में केवि एफआरआइ के फारवर्ड अभिषेक ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

65वें मिनट में शोभित ने गोल दाग केवि एफआरआइ को 2-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी। एफसी दून रेड व गोर्खा मिलिट्री कॉलेज के बीच खेला गया मैच एकतरफा रहा। 19वें मिनट में जयदीप व 21वें मिनट में सूरज ने गोल दागकर एफसी दून को 2-0 की बढ़त दिलाई।

27वें मिनट में हिमाल थापा, 35वें व 38वें मिनट में सौरव ने गोल दागकर बढ़त को 5-0 कर दिया। 43वें मिनट में हिमांशु तोमर, 50वें मिनट में शशांक, 52वें मिनट में हिमाल थापा व 53वें मिनट में तिनबहादुर गुरुंग ने गोल दागकर स्कोर 9-0 कर दिया। 58वें मिनट में सौरव व 63वें मिनट में हिमांशु तोमर ने गोल दागकर एफसी दून रेड को 11-0 से जीत दिला दी।

यह भी पढ़ें: दून स्कूल, वाइपीएस पटियाला और पीपीएस नाभा जीते

यह भी पढ़ें: पीपीएस नाभा और बीके बिड़ला सेंटर ने जीते क्रिकेट मुकाबले

यह भी पढ़ें: दून रेड को हराकर ऋषिकेश ने जीता क्रिकेट का खिताब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।