विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीपीएस नाभा और बीके बिड़ला सेंटर ने जीते क्रिकेट मुकाबले

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 29 Apr 2017 11:41 AM (IST)Updated: Sun, 30 Apr 2017 06:00 AM (IST)

द्वितीय पीसी बत्ता मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में पीपीएस नाभा और बीके बिड़ला सेंटर ने अपने मैच जीतकर पूरे अंक हासिल किए।

पीपीएस नाभा और बीके बिड़ला सेंटर ने जीते क्रिकेट मुकाबले
पीपीएस नाभा और बीके बिड़ला सेंटर ने जीते क्रिकेट मुकाबले

देहरादून, [जेएनएन]: द्वितीय पीसी बत्ता मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में पीपीएस नाभा ने रोमांचक मुकाबले में वाइपीएस मोहाली को एक विकेट से हराया। दूसरे मैच में बीके बिड़ला सेंटर ने दून इंटरनेशनल स्कूल को पांच विकेट पराजित किया। 

मसूरी रोड स्थित कसिगा स्कूल में चल रहे टूर्नामेंट में वाइपीएस मोहाली व पीपीएस नाभा के बीच पहला मैच खेला गया। वाइपीएस मोहाली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आर. सेठ (14), देव्यांश चोपड़ा (42), जी. ठाकुर (नाबाद 31) व अर्शदीप सिंह (12) की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 133 रन बनाए। पीपीएस नाभा के गौरव राठी ने पांच व रितिक सिंगला ने दो विकेट झटके।

जवाब में पीपीएस नाभा ने लक्ष्य चौधरी (29), मनराज सिंह (14), गौरव राठी (13) व अर्शदीप (नाबाद 34) की मदद से निर्धारित लक्ष्य नौ विकेट खोकर हासिल कर लिया। वाइपीएस मोहाली के लिए गुरुचरण ने तीन, करनराज मान व ऋत्विक ने दो-दो विकेट चटकाए। गौरव राठी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

दूसरा मैच बीके बिड़ला सेंटर व दून इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। दून इंटरनेशनल ने पहले खेलते हुए अभय कुमार (30), हसनप्रीत (11), ऋत्विक राय (20), रोहन (23) व ऋषभ गुासईं (नाबाद 37) की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 148 रन बनाए। 

बीके बिड़ला सेंटर के प्रीतक कुमार व जीत पटेल ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में बीके बिड़ला सेंटर ने वेदांत गोयल के शानदार अद्र्धशतक (95) व सतनाम कपूर (नाबाद 22) की मदद से निर्धारित लक्ष्य को 17.4 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। वेदांत गोयल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

यह भी पढ़ें: दून रेड को हराकर ऋषिकेश ने जीता क्रिकेट का खिताब

यह भी पढ़ें: कारमन और सेंट ज्यूड्स स्कूल ने जीते अपने-अपने मैच

यह भी पढ़ें: जो दुनिया में नहीं, वह अब भी हैं बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।