विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दून स्कूल, वाइपीएस पटियाला और पीपीएस नाभा जीते

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 02 May 2017 11:58 AM (IST)Updated: Wed, 03 May 2017 06:00 AM (IST)

13वें एस कंधारी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में दून स्कूल वाइपीएस पटियाला और पीपीएस नाभा ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए।

दून स्कूल, वाइपीएस पटियाला और पीपीएस नाभा जीते
दून स्कूल, वाइपीएस पटियाला और पीपीएस नाभा जीते

देहरादून, [जेएनएन]: 13वें एस कंधारी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में दून स्कूल ने वाइपीएस मोहाली को 4-2 से हराकर जीत दर्ज की। अन्य मुकाबलों में वाइपीएस पटियाला ने सेंट जॉर्जेस कॉलेज को 6-0 और पीपीएस नाभा ने वाइनबर्ग एलन स्कूल को 2-1 से हराया। वेल्हम ब्वॉयज स्कूल व आरआइएमसी के बीच खेला गया मैच बिना किसी गोल के ड्रा रहा।

डालनवाला स्थित वेल्हम ब्वॉयज स्कूल में चल रहे टूर्नामेंट में दून स्कूल व वाइपीएस मोहाली के बीच पहला मैच खेला गया। नौवें मिनट में दून स्कूल के फारवर्ड श्रेष्ठ ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 28वें मिनट में मोहाली के फारवर्ड पावित ने गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 

मध्यांतर के बाद दून स्कूल हावी रहा। 39वें मिनट में दून स्कूल के पारस ने गोल दागकर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। 48वें मिनट में मोहाली के साहिल ने एक बार फिर मैच 2-2 से बराबरी पर ला दिया। 49वें मिनट में दून स्कूल के केशव और 59वें मिनट में उदयवीर ने गोल दागकर टीम को 4-2 से जीत दिला दी।

तीसरा मैच वाइपीएस पटियाला व सेंट जॉर्जेस कॉलेज के बीच खेला गया। 26वें मिनट में पटियाला के मोहित ने गोल दाग टीम का खाता खोला। 41वें मिनट में एक बार फिर मोहित ने गोल दाग बढ़त को 2-0 कर दिया। 

42वें, 46वें व 49वें मिनट में पटियाला के तरसप्रीत ने गोल दाग हैट्रिक पूरी करते हुए टीम को 5-0 की मजबूत स्थिति में पहुंचाया। 52वें मिनट में तरसप्रीत ने गोल दागकर वाइपीएस पटियाला को 6-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी। 

चौथे मैच में पीपीएस नाभा ने वाइनबर्ग एलन स्कूल मसूरी को 2-1 से हराया। नाभा के लिए विभांशु व गुरसाहिब और वाइनबर्ग एलन के लिए हितेश ने गोल दागा।

यह भी पढ़ें: पीपीएस नाभा और बीके बिड़ला सेंटर ने जीते क्रिकेट मुकाबले

यह भी पढ़ें: दून रेड को हराकर ऋषिकेश ने जीता क्रिकेट का खिताब

यह भी पढ़ें: कारमन और सेंट ज्यूड्स स्कूल ने जीते अपने-अपने मैच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।