विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक साथ तीन दुकान के ताले टूटे, चोरों की हरकत सीसीटीवी में कैद

By sunil negiEdited By:
Published: Tue, 16 Aug 2016 12:00 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2016 07:00 AM (IST)

देहरादून जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के श्यामपुर के आदर्श विहार इलाके में चोरों ने एक साथ तीन दुकान के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: प्रेमनगर थाना क्षेत्र के श्यामपुर के आदर्श विहार इलाके में सोमवार देर रात तीन दुकान के ताले चोरों ने चटका दिए। चोरों की हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, बीती रात चोरों ने बीएस ट्रेडर्स की दुकान से लगभग 65 हजार रुपये की नगदी, बालाजी हार्डवेअर और पतंजलि स्टोर से हजारों रुपये का सामान उड़ा ले गए। चोरी का पता आज सुबह चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पढ़ें:-चोरों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, दो लाख के जेवर व 20 हजार की नगदी ले उड़े

पुलिस ने बताया कि चोरों की हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज के मुताबिक चोरी की वारदात सोमवार आधी रात 2 से 2.30 बजे के बीच की है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
पढ़ें:-आवास विकास कॉलोनी में चोरों ने तोड़ा बंद मकान का ताला, एक लाख का माल किया पार