विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी का रिपोर्ट कार्ड

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 03 Jan 2017 01:57 PM (IST)Updated: Wed, 04 Jan 2017 06:00 AM (IST)

इस बार मार्च में शक्तिमान घोड़ाकांड ने जरूर विधायक गणेश जोशी छवि को दाग लगाया, मगर इसे बुरा सपना समझकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: वर्ष 2007 में राजपुर विधानसभा सीट से विधायक बने गणेश जोशी को जब पार्टी हाईकमान ने 2012 में मसूरी सीट से मैदान में उतारा तो उन्होंने धैर्य नहीं खोया। कांग्रेस के दिग्गज प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला को पराजित कर वे लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए।

पूर्व फौजी होने के नाते उनकी पकड़ न सिर्फ सैन्य परिवारों में है बल्कि युवाओं में भी वे खासे लोकप्रिय हैं। इस बार मार्च में शक्तिमान घोड़ाकांड ने जरूर उनकी छवि को दाग लगाया, मगर इसे बुरा सपना समझकर जोशी फिर मसूरी सीट पर भाजपा के प्रबल दावेदार माने जा रहे। बस्तियों में भी उनका खासा वोटबैंक माना जाता है। क्षेत्रवासी उनकी सबसे बड़ी खासियत यही मानते हैं कि एक बुलावे पर जोशी तत्काल हाजिर हो जाते हैं।

पढ़ें:-एमएलए रिपोर्ट कार्ड: दिनेश अग्रवाल पर लगे सरकारी पैसे के निजी प्रयोग के आरोप

विधानसभा क्षेत्र- मसूरी

वादा

  • मसूरी में गांधी चौक का चौड़ीकरण
  • मसूरी में शहीदस्थल का निर्माण
  • मसूरी में पार्किंग की समस्या दूर करना
  • क्षेत्र में पेयजल समस्या का निदान
  • जनता के बीच हर वक्त मौजूदगी

पढ़ें:-भागीरथी इको सेंसिटिव जोन को कांग्रेस ने बनाया मुद्दा, केंद्र की घेराबंदी

हकीकत

  • गांधी चौक का चौड़ीकरण पूरा
  • शहीदस्थल का निर्माण कराया
  • पार्किंग के लिए सचिवालय घेराव किया तो उसी दिन 32 करोड़ रुपये मंजूर कर सरकार ने शासनादेश किया
  • जनता के बीच 24 घंटे उपलब्ध, दून मसूरी का फासला महज 45 मिनट का रखा है।
  • पेयजल समस्या का निदान अब तक नहीं हुआ।

पढ़ें: उत्तराखंड: पीएम मोदी की रैली का कांग्रेस 'पीके' से देगी जवाब

उपलब्धि

  • सहस्रधारा में पार्किंग के लिए केंद्र सरकार के 13वें वित्त से 28 करोड़ रुपये मंजूर कराए
  • क्षेत्र में 59 सामुदायिक केंद्रों का निर्माण कराया
  • पूर्व फौजी के नाते सैन्यकर्मियों से लगाव है, लिहाजा सात शहीद द्वार बनवाए और आठवां प्रगतिशील है।

पढ़ें:-प्रकाश जोशी की सक्रियता ने पार्टी के भीतर टिकट को लेकर चर्चाओं को दी हवा

विधायक जी बोले

मैं विपक्ष का विधायक रहा, इसलिए सरकार ने मेरे हर काम में अड़ंगा लगाया। मुझे बदनाम करने की साजिश रची, लेकिन मैं अडिग रहा। राज्य सरकार ने पेयजल की समस्या का निदान नहीं किया। इसलिए मैंने दो करोड़ रुपये से सर्वे कराकर केंद्र को रिपोर्ट भेजी है।

पढ़ें-कांग्रेस के सांसद टम्टा ने ट्रंप से की मोदी की तुलना

परीक्षकों ने दिए अंक

  • इतिहासकार ने गोपाल भारद्वाज ने 10 में से 05 अंक दिए।
  • पद्मश्री प्रोफेसर एएन पुरोहित ने 10 में से 03 अंक दिए।
  • शिक्षाविद् डॉ ओपी कुलश्रेष्ट ने 10 में से 08 अंक दिए।

पढ़ें: कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी घमासान का मुद्दा बना चारधाम