विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेईई मेन के नतीजों में एक बार फिर दून का डंका बजा

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 28 Apr 2017 01:18 PM (IST)Updated: Sat, 29 Apr 2017 06:00 AM (IST)

अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बूते देहरादून के छात्रों ने न सिर्फ आइआइटी की राह प्रशस्त की, बल्कि नंबरों की दौड़ में भी बीस साबित हुए।

जेईई मेन के नतीजों में एक बार फिर दून का डंका बजा
जेईई मेन के नतीजों में एक बार फिर दून का डंका बजा

देहरादून, [जेएनएन]: जेईई मेन के नतीजों में एक बार फिर दून का डंका बजा है। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बूते छात्रों ने न सिर्फ आइआइटी की राह प्रशस्त की, बल्कि नंबरों की दौड़ में भी बीस साबित हुए। भविष्य को लेकर आशान्वित यह छात्र दिनभर जश्न में डूबे रहे।

आइआइटी समेत देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाले जेईई मेन का परिणाम जारी हुआ, तो छात्रों के चेहरे खिल उठे। इन नतीजों ने बारहवीं के परीक्षा परिणाम से पहले उन्हें जश्न मनाने का मौका दिया है। गुरुवार को सुबह से ही छात्रों को जेईई मेन परिणाम का इंतजार था। 

देशभर से करीब 12 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनमें से आइआइटी की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के लिए केवल 2.20 लाख अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। बचे हुए अभ्यर्थियों के लिए जेईई मेन परीक्षा के स्कोर के आधार पर संयुक्त तौर पर कॉमन मेरिट लिस्ट (सीएमएल) जारी की गई। 

जिससे उन्हें एनआइटी सहित विभिन्न तकनीकी संस्थानों में दाखिले का मौका मिलेगा। चूंकि कटऑफ इस साल पांच वर्षों में सबसे नीचे गई, इसलिए प्रदेशभर से परीक्षा में भारी संख्या में अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस का टिकट मिला है। इस वर्ष सामान्य की कटऑफ 81, ओबीसी की कटऑफ 49, एससी की कटऑफ 32, एसटी की कटऑफ 27 और दिव्यांग की कटऑफ केवल एक अंक रही। देर रात तक प्रदेशभर से नतीजे आने का सिलसिला जारी रहा।

ये रहे होनहार

छात्र का नाम-अंक

आयुष कौशल-292 

शिवम चोपड़ा-275

जतिन उनियाल-271

नितिन मोरे-266

समीर कुमार सिंह-265

यह भी पढ़ें: श्रीनगर मेडिकल कॉलेज सेना को सौंपने की हो रही तैयारी 

यह भी पढ़ें: दो शिक्षिकाओं की लड़ाई से छात्रों का भविष्य हो रहा चौपट

यह भी पढ़ें: सीआइआइ रैंकिंग में आइआइटी रुड़की ने हासिल किया तीसरा स्थान