विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड की इस मशरूम गर्ल को मिला नारी शक्ति पुरस्कार

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 09 Mar 2017 02:55 PM (IST)Updated: Fri, 10 Mar 2017 05:10 AM (IST)

मशरूम गर्ल के नाम से पहचान बनाने वाली देहरादून की दिव्या रावत को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने राष्ट्रपति से यह पुरस्कार प्राप्त किया।

उत्तराखंड की इस मशरूम गर्ल को मिला नारी शक्ति पुरस्कार
उत्तराखंड की इस मशरूम गर्ल को मिला नारी शक्ति पुरस्कार

देहरादून, [जेएनएन]: मशरूम गर्ल के नाम से पहचान बनाने वाली देहरादून की दिव्या रावत को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में यह पुरस्कार राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों ग्रहण किया। 

मूल रूप से चमोली निवासी दिव्या रावत ने चार साल पहले मोथरोवाला में मशरूम उत्पादन शुरू किया था। उन्होंने इससे पहाड़ की कईं महिलाओं को भी जोड़ा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आधी आबादी: जिम्मेदारी में आगे, हिस्सेदारी में पीछे

पहाड़ी क्षेत्रों में उन्होंने महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए और मशरूम उत्पादन भी शुरू कराया। दिव्या मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में विशेष पहचान स्थापित कर चुकी हैं और तमाम महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल भी हैं। 

यह भी पढ़ें: छाया बनकर महिलाओं को मजबूती दे रही है माया

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने दिव्या का चयन नारी शक्ति पुरस्कार के लिए किया था। इससे पहले उन्हें गढ़ रत्न, उद्यान पंडित समेत कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उत्तराखंड सरकार ने उन्हें मशरूम का ब्रांड अंबेसडर भी बनाया है। 

दिव्या रावत का कहना है कि यह सम्मान उत्तराखंड की समूची नारी शक्ति का सम्मान है। उत्तराखंडी महिलाओं ने हमेशा खुद को साबित किया है। 

यह भी पढ़ें: नारी की मजबूती का आधार बनीं नैनीताल की विजयलक्ष्मी

उनका मानना है कि महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त होंगी तो प्रदेश भी आगे बढ़ेगा और पलायन भी रुकेगा। पहाड़ के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में मशरूम की खेती को प्रोत्साहित करने का प्रयास हमेशा जारी रहेगा। कोई भी काम करने में कठिनाइयां जरूर सामने आती हैं, हिम्मत के आगे कुछ भी असंभव नहीं है।

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड की अनुमिता अग्रवाल को मिला भारत शिक्षा रत्न पुरस्‍कार