विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैंट की समस्याओं को लेकर भाजपाइयों ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 06 Sep 2016 06:37 PM (IST)Updated: Wed, 07 Sep 2016 07:00 AM (IST)

कैंट विधानसभा क्षेत्र की कॉलोनियों में पेयजल व सड़कों की मरम्मत सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपाइयों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: कैंट विधानसभा क्षेत्र की कॉलोनियों में पेयजल व सड़कों की मरम्मत सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपाइयों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। समस्याओं का निराकरण न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
भाजपा नेता जोगेंद्र पुंडीर व दिनेश रावत के नेतृत्व में कैंट क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपाई डीएम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया तथा सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से डीएम को ज्ञापन प्रेषित किया।

पढ़ें: महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि चार साल से कैंटवासी कईं दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। नियोजित तरीके से सीवर, पेयजल लाइन का काम न होने के कारण आज भी कार्य अधूरे पड़े हैं। सीवर व पेयजल लाइन के लिए सड़कों को खोद तो दिया गया हैं, लेकिन मरम्मत ठीक तरीके से न होने के कारण अधिकांश सड़कें धंस गई है।

पढ़ें-नैनीताल में सरकार के खिलाफ प्राइमरी शिक्षकों ने भरी हुंकार
इससे लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। नालियां भी टूटी हुई है, जिससे सड़कों पर जलभराव हो रहा है,और डेंगू जैसी बीमारी का खौफ बना हुआ है। पेयजल लाइन व सीवर लाइन में कनेक्शन का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि बल्लीवाला फ्लाईओवर जनता को समर्पित कर तो दिया गया है, लेकिन अभी तक न तो पानी निकासी के इंतजाम हुए है, और न ही फ्लाईओवर के नीचे सड़क को ठीक किया गया है।

पढ़ें-ठेकेदारी के विरोध में पंप ऑपरेटरों ने खोला मोर्चा
उन्होंने कहा कि उक्त समस्याओं को लेकर कईं बार धरना-प्रदर्शन किया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया है। उन्होंने समस्याओं का निराकरण न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

पढ़ें: हम मंच कार्यकर्ताओं ने बाढ़ सुरक्षा को लेकर खोला मोर्चा
इस दौरान पार्षद अमिता सिंह, संजय सिंघल, अनूप सक्सेना, विनोद, राकेश,, हिमांशु, मोहित पंवार, अशोक, पयाल बिष्ट, दिनेश रावत, उषा रावत, हनी पाठक, कमला भट्ट, राजेन्द्र व्यास आदि मौजूद थे।

पढ़ें-सीएम आवास कूच को जा रहे योग प्रशिक्षितों को पुलिस ने रोका, किया गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।