विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हम मंच कार्यकर्ताओं ने बाढ़ सुरक्षा को लेकर खोला मोर्चा

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 03 Sep 2016 02:58 PM (IST)Updated: Sat, 03 Sep 2016 03:01 PM (IST)

रामनगर के विभिन्न मोहल्लों को कोसी नदी की बाढ़ के कहर से बचाने के लिए हम मंच के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। उन्होंने इस मांग को लेकर धरना दिया।

News Article Hero Image

रामनगर, [जेएनएन]: रामनगर के विभिन्न मोहल्लों को कोसी नदी की बाढ़ के कहर से बचाने के लिए हम मंच के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। उन्होंने इस मांग को लेकर धरना दिया।
मोहल्ला लखनपुर में आयोजित धरने में वक्ताओं ने मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। उनका कहना था कि वे रामनगर के मोहल्ला पम्पापुरी, भरतपुरी, दुर्गापुरी को कोसी नदी से बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

पढ़ें-आंदोलनकारियों का अनशन समाप्त, सीएम ने मांग को दी हरी झंडी
उन्होंने कोसी नदी के किनारे तटबंध बनाने, रामनगर में एआरटीओ कार्यालय खोलने व रोडवेज बस अड्डे का आधुनिककरण करने की मांग की।

पढ़ें-बाजपुर में प्रस्तावित फ्लाईओवर के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि हर बार मुख्यमंत्री और मंत्री रामनगर आकर आशवासनों का झुनझुना थमा देते हैं। इसके बावजूद लेकिन धरातल पर आज तक समस्यायों का निस्तारण नहीं हुआ। वक्ताओं ने चेताया की 15 सितंबर तक मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
पढ़ें-पट्रोल की कीमत में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।