विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम आवास कूच को जा रहे योग प्रशिक्षितों को पुलिस ने रोका, किया गिरफ्तार

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 05 Sep 2016 05:03 PM (IST)Updated: Tue, 06 Sep 2016 07:00 AM (IST)

स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर सीएम आवास कूच कर रहे योग प्रशिक्षितों को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। इस दौरान उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर सीएम आवास कूच कर रहे योग प्रशिक्षितों को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। इस दौरान उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया।
पिछले काफी समय से योग प्रशिक्षित स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसके तहत परेड मैदान में धरना दिया जा रहा है। आज परेड मैदान स्थित धरनास्थल से योग प्रशिक्षितों ने सीएम आवास को कूच किया।

पढ़ें-नैनीताल में सरकार के खिलाफ प्राइमरी शिक्षकों ने भरी हुंकार
योग प्रशिक्षित बेरोजगार महासंघ के बैनर तले जैसे ही जूलूस आगे बढ़ा तो कनक चौक पर पुलिस ने बैरेकेड़िंग लगाकर उन्हें रोक लिया। इस पर योग प्रशिक्षितों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

पढ़ें: महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
इस मौके पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश सेमवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार योग प्रशिक्षतों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उनकी नियुक्ति के संबंध में कई बार घोषणाएं की गई, लेकिन इनमें एक भी घोषणा पूरी नहीं हुई।

पढ़ें: उत्तराखंड: ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल, केंद्र सरकार पर जमकर बोला हल्ला
उन्होंने कहा कि एक ओर अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, वहीं 25 हजार योग प्रशिक्षित बेरोजगार घूम रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि योग प्रशिक्षितों को नियुक्ति नहीं दी गई तो वे आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
पढ़ें: हम मंच कार्यकर्ताओं ने बाढ़ सुरक्षा को लेकर खोला मोर्चा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।