यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नैनीताल में सरकार के खिलाफ प्राइमरी शिक्षकों ने भरी हुंकार
पुरानी पेंशन योजना लागू करने समेत कई मांगों को लेकर नैनीताल जनपद के प्राइमरी शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

नैनीताल, [जेएनएन]: पुरानी पेंशन योजना लागू करने, सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत शिक्षकों को समय पर वेतन देने, शिक्षकों से शैक्षणिक कार्यो से इतर कार्य ना लिए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर उत्तराखंड के नैनीताल जनपद मुख्यालय में जिले भर के प्राथमिक शिक्षकों ने हुंकार भरी।
प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जायेगा।
पढ़ें: हम मंच कार्यकर्ताओं ने बाढ़ सुरक्षा को लेकर खोला मोर्चा
इससे पहले सुबह मल्लीताल पन्त पार्क में पहले शिक्षक एकत्र हुए। सभा में वक्ताओं ने सरकार को जमकर कोसा, फिर माल रोड से कलेक्टेट तक रैली निकालकर मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।