विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठेकेदारी के विरोध में पंप ऑपरेटरों ने खोला मोर्चा

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 06 Sep 2016 01:04 PM (IST)Updated: Tue, 06 Sep 2016 01:08 PM (IST)

नलकूप खंड रामनगर के अंतर्गत विकासखंड बेतालघाट (नैनीताल) के तमाम गांवों में तैनात पंप ऑपरेटरों ने ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

News Article Hero Image

गरमपानी, नैनीताल [जेएनएन]: नलकूप खंड रामनगर के अंतर्गत विकासखंड बेतालघाट (नैनीताल) के तमाम गांवों में तैनात पंप ऑपरेटरों ने ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की। साथ। ही नई कार्यकारणी का गठन भी किया।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर महिला सभागार गरमपानी स्थित नलकूप खंड रामनगर के अंतर्गत विकासखंड के तमाम गांवों के पंप ऑपरेटर एकत्र हुए। इस मौके पर उन्होंने पेयजल महकमें पर उपेक्षा का आरोप लगाया।

पढ़ें-सीएम आवास कूच को जा रहे योग प्रशिक्षितों को पुलिस ने रोका, किया गिरफ्तार
वक्ताओं ने कहा कि चार माह से वेतन न मिलने से पंप ऑपरेटरों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र ही ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने, पंप ऑपरेटरों की संविदा पर तैनाती की मांग की।

पढ़ें: हम मंच कार्यकर्ताओं ने बाढ़ सुरक्षा को लेकर खोला मोर्चा
इस दौरान नई कार्यकारिणी गठित कर दीवान सिंह को अध्यक्ष, नीरज कर्नाटक उपाध्यक्ष, गोपाल सिंह गढ़िया सचिव व मनोहर सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। तय किया गया कि यदि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ललित मोहन दानी, प्रदीप मेहरा, रंजीत बिष्ट, देवेंद्र सिंह, आन सिंह, प्रदीप पंत आदि मौजूद रहे।
पढ़ें-नैनीताल में सरकार के खिलाफ प्राइमरी शिक्षकों ने भरी हुंकार

पढ़ें: महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।