तस्करों से मिले तेंदुए के दांत व नाखून, छह गिरफ्तार
चमोली वन विभाग की टीम ने नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के संरक्षित वन क्षेत्र कोसा के जंगलों से छह लोगों को तेंदुए के दांत और नाखून के साथ गिरफ्तार किया।
जोशीमठ, [जेएनएन]: नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के संरक्षित वन क्षेत्र कोसा के जंगलों से वन्य जीवों के अंगों की तस्करी में शामिल छह नेपाली मूल के लोगों को चमोली वन विभाग ने गिरफ्तार किया है।
घटनाक्रम के अनुसार बीती सायं नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के संरक्षित वन क्षेत्र कोसा के जंगलों में आग लगी थी। वन विभाग के कर्मचारियों की टीम देर शाम को आग बुझाने के लिए कोसा के जंगलों में गई। आग बुझाने के दौरान जंगल में दो नेपाली संदिग्ध अवस्था में वन कर्मियों को दिखे।
पढ़ें: हिरन की खाल और मांस के साथ युवक गिरफ्तार
पूछताछ करने पर पहले नेपाली मूल के लोगों ने जंगल में जलावनी लकड़ी लाने के लिए जंगल में आने की बात कही। सख्ती से पूछताछ व चैकिंग के बाद नेपालियों से जानवरों को मारने के लिए फांसी मिली। नेपालियों के पास से वन कर्मियों की टीम को तेंदुए के आठ दांत, आठ नाखून, दुर्लभ प्रजाति के कस्तूरी मृग के बाल बरामद किए गए।
पढें: नौ लाख की नई करेंसी कार से बरामद, भट्टा स्वामी गिरफ्तार
आरोपियों के पास दो मोबाइल फोन, टार्च, माचिस, चाकू सहित कई अन्य सामग्री भी पाई गई। वनकर्मियों की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार का जोशीमठ लाया गया। बताया गया कि आरोपी जोशीमठ के रविग्राम में किराए के मकान पर रहते हैं।
आरोपियों का नाम बीर बहादुर थापा पुत्र बल बहादुर थापा निवासी ग्राम बोमुले वार्ड सात बेरी आंचल जिला बिलेख नेपाल, जीवन बहादुर बोरा पुत्र तिलक बहादुर बोरा निवासी ग्राम सुपील थाना चैनपुर जिला बदांग नेपाल शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।