विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाराणसी में भाजपा मेयर पद प्रत्याशी मृदुला जायसवाल को जिला प्रशासन की हिदायत

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 26 Nov 2017 10:37 AM (IST)Updated: Sun, 26 Nov 2017 01:53 PM (IST)

वाराणसी में पंचकोशी से पाण्डेयपुर मार्ग पर सेंट मैरिज स्कूल में फर्जी मतदान करते आठ महिलाओं को हिरासत में लिया ...और पढ़ें

वाराणसी में भाजपा मेयर पद प्रत्याशी मृदुला जायसवाल को जिला प्रशासन की हिदायत
वाराणसी में भाजपा मेयर पद प्रत्याशी मृदुला जायसवाल को जिला प्रशासन की हिदायत

वाराणसी (जेएनएन)। किसी भी चुनाव में पुरुष तो फर्जी मतदान करते मिल जाएंगे, लेकिन वाराणसी में फर्जी मतदान करते आठ महिलाएं पकड़ी गई हैं। यहां पर आठ महिलाओं के दो पुरुषों को फर्जी मतदान करने के मामले में हिरासत में लिया गया है।

वाराणसी में पंचकोशी से पाण्डेयपुर मार्ग पर सेंट मैरिज स्कूल में फर्जी मतदान करते आठ महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। इनके साथ ही दो पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। इन सभी को फर्जी आधार कार्ड के सहारे फर्जी मतदान करने के मामले में हिरासत में लिया गया है। पुलिस को इन लोगों ने बताया कि इनको फर्जी वोट देने के लिए रुपए देने का लालच दिया गया है।

हिरासत में लिए गए महिला व पुरुष दानगंज, मुनारी बाजार व कोटवा के निवासी हैं। इन सभी को पुलिस ने स्कूल में बैठाकर रखा गया है। इसके साथ ही आज राजाबाजार में मतदान के दौरान हंगामा करते कई युवकों को हिरासत में लिया गया है। 

वाराणसी में आज पहले दो घंटे के बाद ही मतदान ने गति पकड़ी। आज यहां पर काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रोफेसर पृथ्वीश नाग ने अपनी पत्नी के साथ वोट डाला।

यह भी पढ़ें : इलाहाबाद में पत्नी के साथ ई-रिक्शा पर मत डालने पहुंचे नंदी, केशव ने भी डाला वोट

इनके साथ ही शहर से विधायक रविन्द्र जायसवाल वोट ने भी अपना वोट डाला।

वाराणसी में ही अचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने आया है। बीजेपी की मेयर प्रत्याशी मृदुला जायसवाल मतदान करने के बाद बीजेपी का दुपट्टा डालकर बाहर निकलीं।

यह भी पढ़ें : लखनऊ में मुख्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने किया सबसे पहले मतदान

चौखम्भा स्थित अग्रसेन महाजनी बूथ पर मेयर उम्मीदवार पहुंची थीं। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने बीजेपी प्रत्याशी मृदुला जायसवाल को चेतावनी दी। भाजपा मेयर पद प्रत्याशी मृदुला जायसवाल के भाजपा का प्रतीक गले में डालकर निकलने और मतदाताओं से संपर्क पर विरोधियों ने इसकी शिकायत प्रशासन को दर्ज कराई तो उनको जिला प्रशासन की ओर से हिदायत दी गई। 

कटे वोट : विश्वनाथ गली रेड जोन गढ़वासी टोला वार्ड के सीके 35/21,22,23,24,25 इन मकान नंबरों के किसी भी मतदाता का नाम सूची में नही है। जगतगंज इलाके में बाहर रहने वालों के नाम जुड़े मगर यहाँ रह रहे अधिकतर के नाम कटने से मतदाता मायूस होकर घर लौटे। वहीं लोकसभा व विधान सभा में कई क्षेत्रों के मतदाताअों का नाम सूची में होने पर भी नगर निगम मतदाता सूची में नाम न होने से नाराजगी रही। जबकि इम्पीरियल पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र से मायूस होकर कई मतदाता लौट गए।

फर्जी वोटिंग :  सारनाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंचकोशी मार्ग स्थित सेंट मैरी स्कूल में चल रहे मतदान में सपा के पार्षद प्रत्यासी दूध नाथ राजभर द्वारा फर्जी मतदान डलवाया जा रहा था जिसमे 12 फर्जी मतदाता पकड़ाये पकड़ने वाले शिव कुमार मौर्या जो निर्दल प्रत्याशी हैं। वही सारनाथ एसओ व चुनाव में लगे एजेंट पर भी आरोप लगा। वहीं सभी फर्जी मतदाताआें ने राजभर का नाम लिया।

नरिया स्थिति बीएनएस स्कूल मे चल रहे मतदान मे पहचान पत्र फर्जी लेकर मतदान कराने को लेकर प्रत्याशियों वसमर्थको मे जमकर नोकझोक होने की सूचना पर पहुंचे एसीएम प्रथम क्षेत्राधिकारी भेलूपुर, एसओ लंका ने भीड को मतदान स्थल से निर्धारित दूरी तक खदेड कर भगा दिया साथ ही आस पास के दुकानो को भी बन्द कराकर सख्त हिदायत दिया कि पोलिंग बूथ के पास एजेन्टों को छोडकर किसी को भी अन्दर न रहने दिया जाए। आदमपुर जोन में वार्ड 43 में बूथ संख्या 509 मे फर्जी मत की सूचना पर हंगामा होने पर कमिश्नर ने मौके पर पहुँच कर समझाया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।