Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    लखनऊ में मुख्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने किया सबसे पहले मतदान

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 26 Nov 2017 01:53 PM (IST)

    राज्य निर्वाचन आयुक्त ने एसके अग्रवाल ने सबसे पहले वोट डाला। राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने केंद्रीय विद्यालय गोमतीनगर में मतदान किया। ...और पढ़ें

    लखनऊ में मुख्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने किया सबसे पहले मतदान

    लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में दूसरे चरण के मतदान में आज प्रदेश की राजधानी कई वीआइपी मतदाताओं की गवाह बनी। लखनऊ में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी मतदाता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनके साथ ही कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक व आशुतोष टंडन ''गोपाल" के साथ राज्य मंत्री तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त सतीश चंद्र अग्रवाल भी मतदाता हैं। निकाय चुनावों में आज लखनऊ में कई सियासी हस्तियां अपने मताधिकार का प्रयोग किया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का नाम मतदाता सूची में होने के बावजूद वह मतदान नहीं कर पाएंगे। वह अस्वस्थ चल रहे है।

    राजनाथ सिंह अपनी पत्नी सावित्री सिंह के साथ मतदान करने पहुंचे थे। उनके बाद उनके पुत्र पंकज सिंह ने भी मतदान किया।

    पंकज सिंह नोएडा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक भी हैं। लखनऊ के सांसद तथा गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने विक्रमादित्य वार्ड के म्यूनिसिपल नर्सरी स्कूल में मतदान किया।

     उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने ऐशबाग वार्ड के जल संस्थान ऐशबाग में वोट डाला। डॉ. दिनेश शर्मा के साथ उनकी पत्नी ने भी मतदान किया। 

    कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ''गोपाल" ने चौक बाजार वार्ड के नगर पालिका स्कूल सोंधी टोला में मतदान किया। ब्रजेश पाठक ने विवेकानंद पुरी के माउंट फोर्ट स्कूल महानगर में मतदान किया। उनके साथ उनकी पत्नी नम्रता पाठक भी थीं।

    प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने भी अपनी पत्नी के साथ गोमतीनगर में मतदान किया। वह सुबह 7:30 बजे ही मतदान केंद्र में पहुंच गए थे।

    राज्य निर्वाचन आयुक्त ने एसके अग्रवाल ने सबसे पहले वोट डाला। राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने केंद्रीय विद्यालय गोमतीनगर में मतदान किया। राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल वहां पर लोगों से मतदान की अपील की। एसके अग्रवाल ने हर मतदाता से अधिकाधिक मतदान अपील की। 

    राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार महेंद्र सिंह ने गुरुनानक वार्ड के इंडियन पब्लिक स्कूल आलमबाग तो स्वाति सिंह ने विद्यावती वार्ड के सेंट्रल अकादमी आशियाना में वोट डाला। यहां पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान काफी देर तक बाधित रहा। तब तक स्वाति सिंह लाइन में खड़ी रहीं। राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने हुसैनाबाद वार्ड के पिक्चर गैलरी में मतदान किया।

    मंत्री मोहसिन रजा ने मां के साथ मतदान किया। विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने शीतलादेवी वार्ड के योगानंद पब्लिक स्कूल में मतदान किया। विधायक नीरज बोरा ने आयोध्या दास वार्ड के टाईगर्स एजुकेशन अकादमी त्रिवेणी नगर में अपना मत डाला। इनके साथ ही कांग्रेस से महापौर की उम्मीदवार प्रेमा अवस्थी ने भी अपना वोट डाला।

    भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया ने मत डालने से पहले अपने घर में पूजा की। इसके बाद वह आलमबाग में अपना वोट डालने गई। 

    अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे अभिषेक मिश्रा ने भी अपनी पत्नी के साथ गोमती नगर के संस्कृत संस्थान में जाकर मतदान किया। 

    बुजुर्ग का नाम मतदाता सूची से गायब

    लखनऊ में अलीगंज के डंडइया बाजार निवासी वीके श्रीवास्तव कर उम्र करीब 70 वर्ष है। बीते कई वर्ष से विधानसभा से लेकर नगर निगम में लगातार चुनावों में वह वोट डाल रहे थे लेकिन इस बार नगर निगम चुनाव की मतदाता सूची से उनका नाम गायब है।

    यह भी पढ़ें : वाराणसी में फर्जी मतदान, हिरासत में आठ महिलाएं व दो पुरुष

    खुद भी हैरान हैं कि आखिर उनका नाम मतदाता सूची से कैसे गायब हो गया। वीके श्रीवास्तव ही नहीं मतदाता सूची को लेकर हजारों शिकायतें हैं। 

    यह भी पढ़ें : इलाहाबाद में पत्नी के साथ ई-रिक्शा पर मत डालने पहुंचे नंदी, केशव ने भी डाला वोट

    एक मकान में 67 मतदाता

    गोमतीनगर के चिनहट वार्ड के मकान नंबर 2/57 में एक दो नहीं बल्कि 67 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। यह तो महज बानगी है। मतदाता सूची में इसी तरह तमाम खामियां हैं। प्रशासन कह रहा है कि प्रकाशन हो गया इसलिए कुछ नहीं हो सकता। वहीं मतदाता पर्चियों को लेकर भी बीएलओ स्तर से बेहद लापरवाही बरती गयी।