रामपुर में तीसरे चरण में 15 हजार किसानों का कर्ज माफ होगा
जिले में अभी भी 2306 किसान ऐसे हैं, जो अपनी कर्ज माफी को लेकर गंभीर नही हैं, अभी तक उन्होंने अपना शपथ पत्र भी नही दिया है।
रामपुर (जेएनएन)। प्रदेश में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लघु व सीमांत किसानों के एक लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने की घोषणा की थी, जिसके तहत दो चरणों में किसानों का कर्ज माफ हो चुका था। अब तीसरे चरण में 15621 किसानों का कर्ज माफ होगा। मृतकों के परिवार वालों को भी परेशान होने की जरूरत नही है। क्योंकि उनका भी कर्ज माफ होगा। जिला सहकारी बैंक में जिन किसानों के खाते बंद हो गए थे। उन्हें भी कर्ज माफी का लाभ मिलेगा।
जिले में 112552 किसान ऐसे हैं, जिन पर कर्ज है। जो किसान कर्ज माफी के दायरे में आ रहे हैं उनकी कर्ज माफी का सिलिसिला धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है। पहले चरण में 19270 किसानों के कर्ज माफ हुए थे, जबकि दूसरे चरण में 16194 किसानों को कर्ज माफी का लाभ मिला था। जिन किसानों का पहले दो चरणों में नाम नही आया था। वह तीसरे चरण का इंतेजार कर रहे थे। अब तीसरे चरण में 15621 किसानों का कर्ज माफ होगा।
जिले में अभी भी 2306 किसान ऐसे हैं, जो अपनी कर्ज माफी को लेकर गंभीर नही हैं। अभी तक उन्होंने अपना शपथ पत्र भी नही दिया है। मृतकों की कर्ज माफी को लेकर उनके परिवार वालों को आंशकित होने की जरूरत नही है। क्योंकि मृतकों का भी कर्ज माफ किया जाएगा। इसके लिए मृतक के वारिस को अपना आधार नंबर और मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
यह भी पढ़ें: लखनऊ की मुन्नी देवी खेती के साथ राजनीति में ठोक रहीं ताल
जिला सहकारी बैंक में जिन किसानों के खाते बंद हो गए हैं उन्हें भी कर्ज माफी का लाभ मिलेगा। कृषि अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि जिस प्रकार दो चरणों का ऋण मोचन कैप लगाकर प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं। इसी तरह से तीसरे चरण के किसानों को भी ऋण मोचन योजना के प्रमाण पत्र कैप लगाकर वितरित कर दिए जाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।