विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मानव तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत 5 गिरफ्तार

By Amit MishraEdited By:
Published: Fri, 27 Jan 2017 04:22 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2017 04:38 PM (IST)

गिरोह एक लड़की को तीन से पांच लाख रुपये में बेचता था। लड़कियों को राजस्थान व हरियाणा में शादी व जिस्मफरोशी के लिए बेचा जाता था।

मानव तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत 5 गिरफ्तार
मानव तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत 5 गिरफ्तार

नोएडा [जेएनएन]। सूरजपुर पुलिस ने मानव तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ के दौरान हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। गिरोह एक लड़की को तीन से पांच लाख रुपये में बेचता था। इन लड़कियों को राजस्थान व हरियाणा में शादी व जिस्मफरोशी के लिए बेचा जाता था। आरोपी गरीब परिवार को निशाना बनाते थे।

आरोपियों ने ओमीक्रॉन सेक्टर तीन में ठिकाना बना रखा था। पुलिस ने आरोपियों से तीन लड़कियों को बरामद किया है। तीनों का सौदा 13 लाख रुपये में किया गया था। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि 19 जनवरी को ओमीक्रॉन तीन में रहने वाले एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी तीन बेटियों का अपहरण हो गया है। उसने पड़ोस के एक घर में रहने वाले दंपती पर अपहरण का शक जाहिर किया था। जांच के बाद पूरा मामला ही अलग निकला।

यह भी पढ़ें: पंचों की बात सुन फूट पड़ा महिला एसपी का गुस्सा, पहुंचा दिया हवालात

जांच के दौरान पता चला कि जिस दंपती पर शक जाहिर किया गया था, वह पेशेवर मानव तस्कर है। पिछले पांच साल से यह गिरोह पूरे देश में सक्रिय है। मुखबिर की सूचना के आधार पर यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस ने दो गाड़ियों से पांच लोगों को गिरफ्तार कर तीनों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी तीनों लड़कियों को बेचने के लिए राजस्थान ले जा रहे थे। उनका सौदा 13 लाख रुपये में हुआ था। वे सगी बहनें हैं। सबसे छोटी बहन का पांच लाख व अन्य दो बहनों का सौदा चार-चार लाख रुपये में हुआ था।

आरोपियों की पहचान अरविंद उर्फ शाह जी, योगेश, मनोज, गणेश व महिला कमलेश उर्फ कल्लो के रूप में हुई है। अरविंद की पत्नी कमलेश व दामाद योगेश भी इस अपराध में बराबर के हिस्सेदार हैं। तीनों गाजियाबाद के लोनी इलाके के रहने वाले हैं, जबकि मनोज हरियाणा के महेंद्रगढ़ व गणेश राजस्थान के अलवर का रहने वाला है। गिरोह ने अब तक चार दर्जन लड़कियों का सौदा किया है, जिनमें नेपाल की लड़कियां भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: कहां गया JNU छात्र नजीब: 100 दिन बाद भी दिल्ली पुलिस के हाथ खाली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।