Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हाईजैक कर बस लूटी

    By Amal ChowdhuryEdited By:
    Updated: Thu, 28 Sep 2017 09:00 AM (IST)

    यात्रियों के शोर मचाने पर उन्होंने भागते समय फायरिंग भी की, चालक ने टोल प्लाजा पर पुलिस को जानकारी दी।

    मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हाईजैक कर बस लूटी

    मथुरा (जेएनएन)। यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार रात बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। नोएडा से आगरा जा रही प्राइवेट बस को तीन हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने हाईजैक कर दो दर्जन यात्रियों को लूट लिया। इसके बाद बदमाश जंगल में भाग निकले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा की निजी कंपनी की बस यूपी 41 एटी 3608 आगरा जा रही थी। उसमें दो दर्जन यात्री सवार थे। माइल स्टोन 84 के पास तीन युवकों ने रात आठ बजे करीब बस रुकवाई और आगरा के लिए लिफ्ट मांगी। चढ़ते ही एक ने चालक ओमप्रकाश की कनपटी पर पिस्टल तान दी। साथ ही धीमी गति से चलने के निर्देश दिए।

    दूसरा बदमाश सवारियों की तरफ हथियार ताने खड़ा रहा और तीसरे ने यात्रियों से मारपीट कर लूटपाट शुरू कर दी। परिचालक सुधीर कुमार ने अपना बैग सीट के नीचे छिपा दिया। बदमाशों ने सीट से उठने पर यात्रियों को गोली मारने की धमकी दी और सभी को लूट लिया। विरोध पर कई यात्रियों की पिटाई भी की। करीब 15-20 मिनट तक लूटपाट के बाद मांट टोल के पहले बस रुकवाकर बदमाश नीचे उतरकर जंगल में भाग निकले।

    यह भी पढ़ें: सपा अधिवेशन के बाद शिवपाल ले सकते कोई बड़ा फैसला

    यात्रियों के शोर मचाने पर उन्होंने भागते समय फायरिंग भी की। चालक ने टोल प्लाजा पर पुलिस को जानकारी दी। तत्काल हरकत में आई पुलिस ने रेंज स्कीम लागू कर चेकिंग शुरू कर दी। एसपी देहात आदित्य कुमार भी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। एसपी देहात ने बताया कि 20 यात्रियों के साथ लूटपाट की गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर बदमाशों की तलाश में लगी है।

    यह भी पढ़ें: यूपी के डीजीपी सुलखान सिंह को मिलेगा तीन माह सेवा विस्तार, प्रस्ताव पर केंद्र की सहमति