विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस और राहुल गांधी का साथ कभी नहीं छूटेगा : अखिलेश

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 31 May 2017 08:07 PM (IST)Updated: Wed, 31 May 2017 11:00 PM (IST)

चुनाव में गठबंधन की करारी हार के बावजूद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वह कांग्रेस और राहुल गांधी का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। यह हमेशा बना रहेगा।

कांग्रेस और राहुल गांधी का साथ कभी नहीं छूटेगा : अखिलेश
कांग्रेस और राहुल गांधी का साथ कभी नहीं छूटेगा : अखिलेश

मैनपुरी (जेएनएन)। चुनाव में गठबंधन की करारी हार के बावजूद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वह कांग्रेस और राहुल गांधी का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। यह हमेशा बना रहेगा। भाजपा के खिलाफ  27 अगस्त की पटना रैली राजनीति की नई दिशा तय करेगी। अखिलेश यादव पिता मुलायम सिंह के राजनीतिक गुरु नत्थू सिंह की पुत्रवधू के निधन पर शोक व्यक्त करने आए थे। बाद में पत्रकारों से कहा कि राहुल गांधी से उनका हमेशा के लिए साथ हुआ हैै। भाजपा के खिलाफ एकजुटता के सवाल पर कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस  और अन्य दलों की 27 अगस्त को पटना में लालू प्रसाद के नेतृत्व में रैली होगी। इसमें 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार होगी। राष्ट्रपति चुनाव के सवाल पर कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं की बैठक हो चुकी है। विपक्ष भाजपा के खिलाफ एकजुट होने जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: सहारनपुर शहर तक पहुंचने लगी शब्बीरपुर से भड़की हिंसा की आग की आंच

भाजपा शासन यूपी में अपराध बढ़े

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। मथुरा, आगरा, इटावा, मैनपुरी, बिजनौर, सहारनपुर जैसे शहरों में व्यापारी लूटे और मारे जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि अपराध खत्म करने का आश्वासन देने वाले अब क्यों कोई मंत्र नहीं फूंक देते? हम तो कहते हैं कि भाजपा सरकार सपा सरकार से अच्छा और जल्दी काम करे। 

यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मुहिम चला रहे नरेंद्र मोदी के करीबी 

मोदी और नेताजी के बोल नहीं  

विधानसभा चुनाव के दौरान कन्नौज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान कि 'जो पिता का नहीं वह किसी का नहीं' के बाद मुलायम के बयान कि मोदी की इसी टिप्पणी के कारण सपा हारी, इस पर अखिलेश ने कहा कि दरअसल, प्रधानमंत्री और नेता जी ने जो कहा वो उनके शब्द नहीं थे। किसी के समझाने पर मोदी और नेताजी ने बात कही। नेताजी को लेकर उनका इशारा परिवार में ही था।

यह भी पढ़ें: अयोध्या की ओर सरकार के बढ़ते कदमः सीएम योगी ने किए रामलला के दर्शन