विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बड़ा फैसलाः उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 46 मदरसों की अनुदान राशि रोकी

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 13 Sep 2017 06:18 PM (IST)Updated: Thu, 14 Sep 2017 05:59 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने मदरसों को लेकर एक बड़ा और विवादित फैसला लिया है। इसमें सरकार ने 46 मदरसों की अनुदान राशि रोक दी है।

बड़ा फैसलाः उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 46 मदरसों की अनुदान राशि रोकी
बड़ा फैसलाः उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 46 मदरसों की अनुदान राशि रोकी

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को मदरसों की अनुदान राशि को लेकर एक बड़ा और विवादित फैसला लिया है। इसमें सरकार ने 46 मदरसों की अनुदान राशि रोक दी है। गौरतलब है कि यह अनुदान राशि किसी वैचारिक मतभेद के चलते नहीं बल्कि शासन की जांच रिपोर्ट में मानक के अनुरूप सही न पाए जाने के चलते 46 मदरसों का अनुदान रोका गया है। ज्ञात हो कि पूरे प्रदेश में कुल 560 मदरसों को सरकार द्वारा अनुदान राशि दी जाती है। मामले की जांच जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की संयुक्त कमेटी कर रही थी।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में नहीं दिखेगी अखिलेश-राहुल की दोस्ती

संयुक्त जांच कमेटी की लगभग 2 महीने की जांच के बाद जो तथ्य सामने आए हैं। उस रिपोर्ट में 46 मदरसों के भवन मानकों पर सही नही उतरे थे। जिसके बाद अल्पसंख्यक विभाग ने मदरसों को दी जाने वाली ग्रांट को रोक दिया था। शिक्षकों का वेतन भी रोका गया है। सभी मदरसों के शिक्षकों का भी अप्रैल से अगस्त तक का वेतन रोका गया है।

यह भी पढ़ें: कैबिनेट फैसलाः योगी सरकार ने दी चार प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षामित्रों को कुछ नहीं

यह मदरसे 

  • कानपुर
  • कुशीनगर
  • कन्नौज
  • मऊ
  • आज़मगढ़
  • महाराजगंज
  • सिद्धार्थनगर
  • महोबा
  • वाराणसी
  • गाजीपुर,
  • जौनपुर
  • फैज़ाबाद
  • बाराबंकी
  • झांसी
  • श्रावस्ती के हैं।