Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुष्कर्म के आरोपी गायत्री प्रसाद की गिरफ्तारी का समय करीब

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Tue, 07 Mar 2017 11:17 PM (IST)

    दुष्कर्म के आरोपी बसपा उम्मीदवार बज्मी सिद्दीकी की गिरफ्तारी कर ली गयी है। अब गायत्री प्रसाद प्रजापति की गिरफ्तारी का समय करीब है।

    दुष्कर्म के आरोपी गायत्री प्रसाद की गिरफ्तारी का समय करीब

    लखनऊ (जेएनएन)। अबकी चुनाव के दौरान कई दलों के नेताओं पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। इनमें सपा और पीस पार्टी के विधायकों के अलावा अयोध्या के बसपा उम्मीदवार भी शामिल हैं। मंगलवार को अयोध्या में बसपा उम्मीदवार बज्मी सिद्दीकी की गिरफ्तारी कर ली गयी। इसके बाद एक बार फिर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की अब तक गिरफ्तारी न होने पर सवाल उठने शुरू हो गये हैं। पुलिस उच्चाधिकारियों ने भरोसा दिया है कि जल्द से जल्द गायत्री की गिरफ्तारी होगी। सामूहिक दुष्कर्म के जिस आरोप में गायत्री प्रजापति आरोपी हैं उसमें सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इनमें सुरक्षाकर्मी चंद्रपाल सिंह, अशोक तिवारी और आशीष शुक्ला को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी बसपा प्रत्याशी बज्मी को हिरासत में जेल भेजा

    जल्द से जल्द इनकी गिरफ्तारी 
    एडीजी कानून-व्यवस्था दलजीत सिंह चौधरी का कहना है कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय हैं और जल्द से जल्द इनकी गिरफ्तारी होगी। एडीजी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाये गये हैं और इसीलिए मुकदमा दर्ज कर इनकी तलाश की जा रही है। देखा जाए तो सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में फरार मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस उनके सहयोगियों के जरिये उन पर शिकंजा कस रही है। उधर, दुष्कर्म के आरोप में फंसे पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, विधायक डॉ. अयूब के मामले में भी पुलिस ने तेजी दिखाई है। अयूब की भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। सुलतानपुर के सदर विधायक अरुण वर्मा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला की हत्या हो चुकी है। भाजपा समेत विपक्षी दलों ने अरुण वर्मा की गिरफ्तारी न होने पर भी सरकार और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाये हैं। 
    गायत्री के मंत्री होने पर हैरत
    भाजपा ने मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के बर्खास्त न किये जाने पर मुख्यमंत्री पर प्रहार किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है कि दुष्कर्म के आरोपी मंत्री प्रजापति का मंत्रिमंडल में क्या काम है। हैरत जताते हुए उन्होंने  कहा कि इतिहास में पहली बार सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को मंत्रिमंडल में देखा जा रहा है। भाजपा मुख्यालय से जारी प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिक्रिया में अखिलेश सरकार पर तमाम गंभीर आरोप लगाए गये। केशव ने कहा कि भाजपा गाय की पूजा करती है लेकिन अखिलेश सरकार में गाय को कत्लखाने में पहुंचाकर यूपी की पवित्र भूमि को रक्त रंजित करने का महापाप किया जा रहा है।
    अपने काम का हिसाब देने को तैयार
    मौर्य ने कहा कि अखिलेश बार-बार कह रहे हैं कि वह पांच वर्षों का अपने काम का हिसाब देने को तैयार हैं तो आखिर उन्हें रोका किसने है। दरअसल, उन्हें इस बात का डर है कि हिसाब-किताब देने में कहीं महिलाओं की लुटती अस्मत, जमीनों पर अवैध कब्जे, नौकरियों में काबिज सैफई कुनबे और गुंडई का वातावरण जनता के सामने निकलकर न आ जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के झूठ का अब राजफाश हो गया है और जनता पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनाने जा रही है।