विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ में एटीएस मुठभेड़ के दौरान आतंकी बोला-शहादत चाहिए

By Nawal MishraEdited By:
Published: Tue, 07 Mar 2017 09:18 PM (IST)Updated: Wed, 08 Mar 2017 08:38 AM (IST)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एटीएस की घेराबंदी के बीच संदिग्ध आतंकी सैफुल्लाह से आत्मसमर्पण के लिए कहा गया तो वह बोला कि मैं शहादत चाहता हूं।

लखनऊ में एटीएस मुठभेड़ के दौरान आतंकी बोला-शहादत चाहिए
लखनऊ में एटीएस मुठभेड़ के दौरान आतंकी बोला-शहादत चाहिए

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संदिग्ध आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर एटीएस और पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर रखी है जहां देर रात तक मुठभेड़ जारी है। एटीएस अधिकारियों ने संदिग्ध आतंकी सैफुल्लाह से आत्मसमर्पण के लिए कहा तो वह बोला कि मैं शहादत चाहता हूं। 

यह भी पढ़ें- बिजली के खंबे पर डेढ़ घंटे तक चला हाई वोल्‍टेज ड्रामा

लखनऊ में मुठभेड़ के दौरान कई राउंड फायरिंग हो चुकी है। एटीएस और पुलिस के तमाम उच्च अधिकारी मौके पर डटे हैं। समाचार लिखे जाने तक आंतकियों ने सरेंडर नहीं किया है। कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश में  भोपाल-उज्जैन के बीच हुए ट्रेन विस्फोट मामले में आरोपी सैफुल्लाह साथियों सहित मकान में छुपा हुआ है। हालांकि इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। मौके पर बड़ी भीड़ जमा है, जिससे पुलिस को भी खासी दिक्कतें आ रही हैं। दूसरी ओर, कानपुर के जाजमऊ और उन्नाव के बंथर इलाके में सर्च ऑपरेशन कर एटीएस और पुलिस टीमों ने दो सगे भाइयों फैसल और इमरान को गिरफ्तार किया है। दोनों का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ से कनेक्शन बताया जा रहा है।
लखनऊ की हॉजी कॉलोनी में एटीएस और पुलिस की टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है। राजधानी में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि करीब दो माह से सैफुल्लाह अपने दो साथियों के साथ यहां किराए पर रह रहा था। पुलिस ने कानपुर के रेलबाजार में दबिश दी। रहमानी मार्केट में दबिश के दौरान पुलिस टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। जाजमऊ में पकड़े गए फैसल के पिता नसीम रिटायर्ड शिक्षक हैं। छह साल पहले ही वे तिवारीपुर की ताड़बगिया में रहने आए थे। अचानक एटीएस और पुलिस फोर्स की दबिश से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने कहा कि उन्हें आरोपियों के बारे में कुछ भी नहीं मालूम। पूरा परिवार किसी से कोई मतलब नहीं रखता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।