विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Selfie CMO: लखनऊ के सीएमओ ने वायरल कर दी आपरेशन थिएटर की सेल्फी

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sat, 29 Jul 2017 10:41 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jul 2017 07:16 PM (IST)

सीएमओ डॉ.जीएस बाजपेई ने आज ऐशबाग नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन के दौरान सेल्फी लेकर मीडिया ग्रुप पर फोटो वायरल कर दी।

Selfie CMO: लखनऊ के सीएमओ ने वायरल कर दी आपरेशन थिएटर की सेल्फी
Selfie CMO: लखनऊ के सीएमओ ने वायरल कर दी आपरेशन थिएटर की सेल्फी

लखनऊ (जेएनएन)। सीएमओ डॉ.जीएस बाजपेई ने शनिवार को ऐशबाग नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन के दौरान ओटी में सेल्फी लेकर एक मीडिया ग्रुप पर फोटो वायरल कर दी। हालांकि फोटो में महिला मरीज दिखाई नहीं दे रही है, इसके बाद भी ओटी में ऑपरेशन के दौरान किसी मरीज का फोटो खींचना नैतिक मूल्यों के खिलाफ है। सीएमओ ने कहा कि तीन महिलाओं की जान बचाई है और केवल दूसरे डॉक्टरों को प्रेरणा देने के लिए फोटो ग्रुप में डाली है।

यह भी पढ़ें: हाईटेंशन लाइन के टॉवर से फांसी लगाकर प्रेमी युगल ने दी जान

आज सीएमओ डॉ.जीएस बाजपेई ने नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। वहीं मौके पर नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐशबाग में उन्होंने एक के बाद एक तीन सीजेरियन केस किये। डॉ.बाजपेई एनेस्थेटिस्ट हैं, जरूरत पडऩे पर उन्होंने अस्पताल में गर्भवतियों को एनेस्थीसिया तो दे दी। इसी दौरान उन्होंने अपनी उपलब्धि की फोटो तुरंत एक मीडिया ग्रुप पर डाल दी। वहीं फोटो के बैकग्राउंड में मरीज तो नहीं दिखाई दे रही है, लेकिन दो डॉक्टर ऑपरेशन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: जय श्रीराम के नारों के साथ अमित शाह का भव्य स्वागत