Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यादव परिवार में संकट की वजह अमर सिंह : राम गोपाल

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 15 Sep 2016 02:56 PM (IST)

    राम गोपाल यादव ने कहा कि अमर सिंह समाजवादी पार्टी का जगह-जगह पर अपमान करते हैं। अमर सिंह की तो सिर्फ एक धारणा है कि किसी तरह से समाजवादी पार्टी का विघटन हो जाएगा।

    लखनऊ (वेब डेस्क)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव की नजरों में यादव परिवार में संकट की वजह अमर सिंह हैं। राज्यसभा सदस्य तथा पार्टी का थिंक टैंक माने जाने वाले राम गोपाल यादव ने आज सीएम अखिलेश यादव के साथ बंद कमरे में काफी लंबी वार्ता की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद मीडिया से उन्होंने अमर सिंह के रोल का संकेत तो दे दिया था, लेकिन बाद में एक निजी चैनल से बातचीत में उन्होंने खुलकर अमर सिंह का नाम लिया।

    मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश को हटा शिवपाल को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

    राम गोपाल यादव ने कहा कि अमर सिंह समाजवादी पार्टी का जगह-जगह पर अपमान करते हैं। अमर सिंह की तो सिर्फ एक धारणा है कि किसी तरह से समाजवादी पार्टी का विघटन हो जाएगा। उनकी धारणा पार्टी भाड़ में जाए। उन्हेंने कहा कि अमर सिंह ने ही शिवपाल की छवि खराब करने की कोशिश है। वह तो अखिलेश को बर्बाद करने का बयान देते हैं।

    अखिलेश बोले यह परिवार नहीं, सरकार का झगड़ा, नेता जी सब ठीक कर देंगे

    प्रोफेसर यादव ने कहा कि अब अमर सिंह की साजिश की नाकाम हो गई। समाजवादी पार्टी को हमेशा से आगे रखने तथा यादव परिवार में ऑल इज वेल रखने का फार्मूला नेताजी और अखिलेश के पास है। राम गोपाल ने माना कि नेताजी परिवार के लोगों की बात देर से मानते है। उनको बाहरी लोग आसानी से अपनी बातों में बहला लेते हैं। बाहरी के कारण पार्टी के अंदर की लड़ाई से नुकसान हुआ और हो रहा है। कुछ लोग पार्टी को बर्बाद करने का बयान देते हैं। इनके अगुआ राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ही हैं। पार्टी कार्यकर्ता अमर सिंह का इंतजाम कर देंगे। नेताजी राजनीति में बहुत सरल रहे हैं। नेताजी ने सपा को जमीन से उठाकर बड़ी पार्टी बनाया है।

    यह है अखिलेश और शिवपाल के बीच कलह की वजहें

    प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनाव में काफी दम से उतरेगी। हमारा लक्ष्य विकास के बल पर फिर से उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की सरकार बनाने का है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी के चेहरा रहेंगे जबकि प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर पार्टी चुनाव के मैदान में उतरेगी। पार्टी का हर आदमी अखिलेश को फेस बनाकर चुनाव लड़ेगा। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के हर आदेश का पालन होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चुनाव की तैयारियों को गति दें, 24 घंटे में सब ऑल इज वेल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को शिवपाल को अध्यक्ष के तौर पर स्वीकार करना चाहिए। अखिलेश जरा भी कमजोर नहीं हो रहे हैं।

    सरकार तथा पार्टी के बीच कोई मतभेद नहीं : राम गोपाल

    उन्होंने कहा कि मुझसे पहले भी आज मुलायम व मुख्यमंत्री के बीच में फोन पर बात हुई। कल भी इनके बीच बैठक होगी। अगर शिवपाल और मुझे बुलाया जाएगा तो जाऊंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में बड़ी समस्या नहीं है। शीघ्र हल निकलेगा। पिता मुलायम तथा पुत्र अखिलेश आमने-सामने बैठकर हल निकालेंगे। नेताजी जो कहेंगे वो मुख्यमंत्री मानेंगे। अब तो अखिलेश यादव के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा

    राम गोपाल बोले-अखिलेश यादव को लेकर हो गई हल्की सी चूक

    राम गोपाल ने कहा कि अगर नेताजी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा मांगते तो वह बड़ी सहगता से दे देते। कुछ लोगों ने छोटे-छोटे मुद्दों को बड़ा बनाकर मतभेद कराया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तो शिवपाल से नाराज नहीं है। सीएम उनसे कभी भी नाराज नहीं रहे है और न ही आज हैं।

    प्रदेश अध्यक्ष पद की बाबत सीएम ने कहा नेताजी चाहते हैं तो हटा दीजिए। मुख्यमंत्री का शिवपाल के प्रति पूरा सम्मान है। नेताजी ने बहुत गुस्से मे सीएम से बात की। सीएम ने भी नेताजी के आदेश का पालन करने को कहा था। राम गोपाल ने कहा मुलायम का आदेश था। इसके बाद शिवपाल को अध्यक्ष पद पर स्थापित करने में तर्क की गुंजाइश नही है।

    उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री मुलाकात के दौरान सहज थे। चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री की रथयात्रा पर भी खुल चर्चा हुई। पार्टी और संगठन में कोई क्राइसिस नहीं है,मुख्यमंत्री से सारी बातों पर बातचीत हुई। मुख्यमंत्री अखिलेश से मुलाकात अच्छी रही।