विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा, 'चुनाव नहीं लड़ेंगी डिंपल यादव'

By Amal ChowdhuryEdited By:
Published: Sun, 24 Sep 2017 02:46 PM (IST)Updated: Mon, 25 Sep 2017 08:21 AM (IST)

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'गाय, भैंस और गोबर की राजनीति करने वाले आज डिजिटल इंडिया की बात कर रहे हैं।'

अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा, 'चुनाव नहीं लड़ेंगी डिंपल यादव'
अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा, 'चुनाव नहीं लड़ेंगी डिंपल यादव'

लखनऊ (जेएनएन)। राजनीति में परिवारवाद का मुद्दा पिछले कई समय से सुर्खियों में रहा है। इस मुद्दे पर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी विपक्षी पार्टियों कांग्रेस, सपा और बसपा को इसके बढ़ावे के लिए जिम्मेदार ठहराया है। लेकिन अब इस पर अखिलेश यादव ने एक बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने इस बात की घोषणा कर दी कि अगर उनकी पार्टी में परिवारवाद है तो उनकी पत्नी डिंपल यादव अब चुनाव नहीं लड़ेंगी।

रविवार को अखिलेश यादव ने रायपुर में यह बात कही। अखिलेश एक सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हुए थे। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी में परिवारवाद नहीं है। एयरपोर्ट में पत्रकारों के सवालों जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा कि राहुल गांधी से दोस्ती अभी है, और संबंध कहीं भी किसी तरह से खराब नहीं हुए हैं।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'गाय, भैंस और गोबर की राजनीति करने वाले आज डिजिटल इंडिया की बात कर रहे हैं। हमने हमारी सरकार में एक्सप्रेस हाइवे का निर्माण कराया। लेकिन मोदी जी केवल बात ही कर रहे हैं, हमें नहीं लगता कि रायपुर में मेट्रों का सपना पूरा कर पाएंगे क्योंकि उनका फोकस गुजरात पर ज्यादा है।'

यह भी पढ़ें: बीएचयू में छात्राओं पर लाठीचार्ज निंदनीय: अखिलेश यादव

इसके अलावा उन्होंने कहा​ कि मोदी जी के योगी जी आज यूपी में किसी तरह और कैसा विकास कर रहे हैं, हाल कि दिनों में यूपी के भीतर हुई घटनाओं से देखा और समझा जा सकता है। वहीं उन्होंने रायपुर के संबंध में कहा कि वे बड़े दिनों बाद रायपुर आए हैं। यहां आना उन्हें अच्छा लगता है, वे बार-बार रायपुर आना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: सुषमा के यूएन में दिए भाषण की कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने की तारीफ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।