विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चित्रकूट यात्रा के दूसरे दिन सीएम योगी ने की पांच किलोमीटर लंबी परिक्रमा

By Amal ChowdhuryEdited By:
Published: Mon, 23 Oct 2017 08:49 AM (IST)Updated: Mon, 23 Oct 2017 10:05 AM (IST)

उन्होंने कहा कि मंदाकिनी नदी सभी की आस्था का केंद्र है, इनकी पवित्रता हमारा धर्म और कर्तव्य है।

चित्रकूट यात्रा के दूसरे दिन सीएम योगी ने की पांच किलोमीटर लंबी परिक्रमा
चित्रकूट यात्रा के दूसरे दिन सीएम योगी ने की पांच किलोमीटर लंबी परिक्रमा

चित्रकूट (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चित्रकूट यात्रा का सोमवार को दूसरा दिन है। दूसरे दिन योगी काम​दगिरी मंदिर पहुंचे और पांच किलोमीटर लंबी परिक्रमा में हिस्सा लिया। बुंदेलखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए योगी रविवार शाम को चित्रकूट पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव करते हुए उन्होंने सबसे पहले पावन मंदाकिनी नदी के तट पर स्थित निर्मोही अखाड़े में संतजनों से मुलाकात की।

योगी के लिए अलग से आसन रखा गया था, जबकि संत जमीन पर बैठे थे लेकिन, उन्होंने उसे हटवा दिया और कहा कि मैं संत हूं, इसलिए सभी के साथ जमीन पर ही बैठूंगा। यहां संत पहले ही अपना मांग पत्र तैयार किए बैठे थे। मुख्यमंत्री ने सभी को ध्यान से सुना और हर मांग पर स्वीकृति दे दी। उन्होंने कहा कि मंदाकिनी नदी सभी की आस्था का केंद्र है। इनकी पवित्रता हमारा धर्म और कर्तव्य है, इसलिए नदी में गंदगी न हो, इसके लिए योजना बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: चित्रकूट में संतों की हर पुकार पर योगी का तथास्तु...तथास्तु...तथास्तु

चित्रकूट आने-जाने वालों को मप्र और उप्र के बॉर्डर के चलते समस्या न हो, इसलिए इसे फ्री जोन घोषित किया जाएगा। यहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी। दीपावली की अमावस्या पर लगने वाले मेले के लिए कुंभ की तरह ही दुरुस्त इंतजाम होंगे।

यह भी पढ़ें: फ्री-जोन पालिटिक्सः यूपी में भगवा पताका और एमपी से जय-जयकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।