बीफ पर रोक सही लेकिन अन्य जानवरों के मांस पर प्रतिबंध गलत: अठावले
सहारनपुर हिंसा के लिए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इसके लिए दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए, दरअसल कुछ लोग इस पर राजनीति कर रहे हैं।
इलाहाबाद (जागरण संवाददाता)। 'गाय पवित्र है और उसकी रक्षा होनी चाहिए। इसलिए बीफ पर रोक लगनी चाहिए। इस पर प्रतिबंध सही है, लेकिन अन्य जानवरों के मांस पर प्रतिबंध उचित नहीं है।' यह बातें केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने बुधवार को इलाहाबाद में कहीं।
सर्वजन हिताय उद्योग एसोसिएशन के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे अठावले ने सिविल लाइंस स्थित एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान दलितों पर हो रहे अत्याचार पर चिंता जाहिर की। एक सवाल के जवाब में कहा कि सहारनपुर और रामपुर में हुई घटना के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की थी। इन घटनाओं के लिए राज्य सरकार को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए। दरअसल कुछ लोग इस पर राजनीति कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, 'भाजपा से पहले सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार में दलितों पर अत्याचार और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान हुआ था।' उन्होंने उम्मीद जताई कि योगी सरकार दलितों पर अत्याचार रोकेगी। भीम आर्मी की फंडिंग से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सभी गरीब हैं। उन्हें कोई फंडिंग नहीं की जा रही है। इस मामले में पुलिस को सही कदम उठाते हुए निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: बनारस में बनेगा रूरल वूमेन टेक्नोलॉजी पार्क
उन्होंने सहारनपुर में दोनों वर्गों से शांति की अपील करते हुए सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की बात कही। मुख्यमंत्री योगी के अयोध्या स्थित रामजन्म भूमि जाने के मसले पर कहा कि यह उनकी सोच पर निर्भर करता है। मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर कार्य कर रही है। इसमें सभी को सहयोग देना चाहिए। कहा कि योगी ने गौरक्षा करने वालों को कानून हाथ में नहीं लेने की सलाह दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।